Bigg Boss 18 Contestants Popularity Ranking Week 2: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों खबरों के बाजार में टॉप पर चल रहा है। इंटरनेट पर शो से जुड़ी तमाम खबरें मौजूद हैं। इस बीच अब कंटेस्टेंट पॉपुलैरिटी रेकिंग के दूसरे वीक की लिस्ट भी आ गई है। जी हां, शो में टॉप पांच पर कौन चल रहा है? आइए जानते हैं…
कंटेस्टेंट पॉपुलैरिटी रेकिंग लिस्ट जारी
बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट बिग बॉस तक ने दूसरे हफ्ते की कंटेस्टेंट पॉपुलैरिटी रेकिंग लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर करणवीर मेहरा का नाम है। दूसरे नंबर पर लोगों ने रजत दलाल को पसंद किया है। तीसरे नंबर पर विवियन डीसेना हैं। चौथें नंबर पर चाहत पांडे और पांचवे नंबर पर अविनाश मिश्रा हैं। बता दें कि ये लिस्ट पोस्ट पर लाइक्स के हिसाब से जारी की गई है। हालांकि हर हफ्ते इसमें लोगों की चॉइस के हिसाब से बदलाव होता रहता है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस पोस्ट पर अब यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि विवियन ही घर का बॉस है। दूसरे यूजर ने लिखा कि विवियन डीसेना बेस्ट है। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस लिस्ट में अविनाश कैसे हो सकता है। चौथे यूजर ने कमेंट किया कि बिग बॉस के घर में बस रजत दलाल फेवरेट हैं। एक और यूजर ने लिखा कि इस बार अच्छा बदलाव हुआ है। एक अन्य यूजर ने कहा कि फाइट टॉप थ्री में है।
धमाकेदार था ‘वीकेंड का वार’
हाल ही में शो में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड आया, जिसमें सलमान खान नजर आए। सलमान ने हमेशा की तरह ही इस बार भी घरवालों की क्लास लगाई। भाईजान का अंदाज फैंस और दर्शकों को हमेशा ही पसंद आता है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि इस बार के वीकेंड के वार में क्या खास होगा, क्योंकि शो इस वक्त अपने पूरे चरम पर है और शो के ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
कंटेस्टेंट्स में कांटे की टक्कर
हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि बिग बॉस 18 का विनर कौन होगा? क्योंकि इस बार कई कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर है। सभी अपने चाहने वाले को सपोर्ट कर रहे हैं। शो के प्रीमियर ही शो के फाइनलिस्ट अनाउंस कर दिए गए थे। ऐसे में जाहिर है कि घरवालों के बीच शो को जीनते की होड़-सी है। अब वक्त के साथ ही पता लगेगा कि बिग बॉस के 18वें सीजन का विनर कौन होगा?
यह भी पढ़ें- Kichcha Sudeep की बेटी का दादी के निधन के बाद क्यों फूटा गुस्सा? बोलीं- जब मेरे पापा रो…
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines