Bigg Boss 18: टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस वक्त जमकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट लगातार दर्शकों को पसंद आ रहे हैं और शो को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है। वैसे तो शो में आने वाला हर कंटेस्टेंट अपना बेस्ट ही देने की कोशिश करता है, लेकिन बिग बॉस के हर सीजन में कुछ लोग ऐसे होते ही हैं, जो टॉप पर होते हैं। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि पॉपुलैरिटी रेंकिग के पहले हफ्ते में कौन किस नंबर पर आया है?
कंटेस्टेंट पॉपुलैरिटी रेकिंग लिस्ट
दरअसल, हाल ही में बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट बिग बॉस तक पर पॉपुलैरिटी रेंकिग के पहले हफ्ते की लिस्ट शेयर की गई है। इस लिस्ट में पांच लोगों के नाम शामिल हैं। पोस्ट के अनुसार बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट पॉपुलैरिटी रेकिंग के पहले हफ्ते में जिन लोगों को सबसे ज्यादा प्यार मिला है उसमें पहले नंबर पर रजत दलाल, विवियन डीसेना, गुणरत्न सदावर्ते, करणवीर मेहरा और मुस्कान बामने का नाम शामिल है।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
बता दें कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में ये भी बताया गया है कि ये आंकड़ा ‘लाइक्स के पोल’ के आधार पर है। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि विवियन को टॉप पर होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि पहले हफ्ते की रेकिंग बेहद दिलचस्प है। तीसरे यूजर ने लिखा कि विवियन जल्द ही टॉप पर आएगा। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं।
बिग बॉस के घर में कौन जमा रहा धाक?
गौरतलब है कि सलमान खान का शो इस वक्त अपने पूरे रंग में है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब बिग बॉस का घर है तो बवाल होना तो लाजिमी है। जी हां, शो में वैसे तो कुछ ना कुछ ड्रामा होता ही रहता है, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि अब खुद घरवाले भी एक कंटेस्टेंट के मुरीद होते जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये दमदार घरवाला कौन है, तो आपको बता देते हैं कि ये हैं गुणरत्न सदावर्ते।
गुणरत्न सदावर्ते आ रहे सबको पसंद
जी हां, गुणरत्न सदावर्ते भले ही इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल हो, लेकिन गुणरत्न के गेम और लोगों से मिल रहे प्यार के चलते वो जल्दी ही टॉप पर भी आ सकते हैं। हालांकि अभी एडवोकेट शो से अपने किसी केस को लेकर कुछ समय के लिए बाहर आए हैं। शो में जल्दी ही गुणरत्न सदावर्ते वापसी करेंगे।
यह भी पढ़ें- ना अमिताभ, ना दिलीप कुमार, ना रजनीकांत, तो फिर कौन है ये सुपरस्टार? जिसने की 900 फिल्में, 85 एक्ट्रेसेस का बना हीरो
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines