Bigg Boss 18 Contestants Nickname: ‘बिग बॉस 18‘ को काफी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स होने की वजह से शो काफी पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को भी बाहर काफी प्यार मिल रहा है और घर के अंदर इनके बीच जमकर तकरार हो रही है। ऐसे में ऑडियंस की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। वहीं, अब शो में कई कंटेस्टेंट्स को खास निकनेम दिए गए हैं। ये निकनेम उन्हें फैंस से नहीं मिले बल्कि लड़ाई-झगड़ों के बीच अपने ही को-कंटेस्टेंट से मिले हैं। तो चलिए जानते हैं शो में किसे-किस नाम से बुलाया जाता है और इसका क्या कारण है?
कौन है बिग बॉस में ‘पलटू’ और ‘गेमर’?
‘बिग बॉस 18’ में सबसे पहला निकनेम रजत दलाल (Rajat Dalal) को मिला था। अब शो में लोग उन्हें रजत नाम से कम और ‘पलटू’ ज्यादा बुलाते हैं। दरअसल, अपनी बातों से कब पलट जाएं ये कहा नहीं जा सकता। रजत की अपनी बात से पलटने वाली आदत का सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि बिग बॉस भी मजाक उड़ाते हैं। हाल ही में शिल्पा को भी एक स्पेशल निकनेम मिला है। उन्हें अब पूरा घर ‘गेमर’ बुला रहा है। दरअसल, शिल्पा माइंड गेम्स खेल रही हैं। करण वीर मेहरा की दोस्त होकर वो पहले दिन से विवियन डीसेना को सपोर्ट कर रही हैं। शिल्पा की वजह से कभी करण नॉमिनेट होते हैं तो कभी टाइम गॉड बनने से चूक जाते हैं।
दिग्विजय का नाम कैसे पड़ा ‘मुद्दा लेस नमूना नपती’?
बार-बार करण की पीठ में खंजर घोपने की वजह से शिल्पा को गेमर का टैग दे दिया गया है। गेमर और पलटू के अलावा घर में एक ‘साइड किक’ भी है। अविनाश को इसी नाम से बुलाया जाता है क्योंकि वो विवियन डीसेना के दोस्त हैं और हर बात मानते हैं। विवियन के झगड़ों में भी अविनाश घुस जाते हैं जिससे चिढ़कर लोग उन्हें विवियन के साइड किक बुलाते हैं। वहीं, इस रियलिटी शो में दिग्विजय राठी को ‘नपती’ निकनेम मिला है। विवियन ने सबके सामने खुलासा किया कि उन्होंने ही ये नाम रखा है, क्योंकि जब दिग्विजय बिग बॉस में आए थे तो उन्होंने एक हफ्ते में घर का कोना-कोना नाप लिया था और कुछ नहीं किया, तो विवियन ने सोचा उन्हें कुछ नाम दे देना चाहिए तो उनका नाम ‘नपती’ रख दिया।
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर केस में Aliya को कितनी हो सकती है सजा? Nargis Fakhri संग रिश्ते पर सनसनीखेज खुलासा
करण वीर मेहरा का क्या है निकनेम?
इसके बाद दिग्विजय मुद्दे ढूंढ रहे थे और वो नहीं मिले तो उन्होंने नमूनों वाली हरकतें शुरू कर दीं, तो उनका पूरा नाम रखा गया ‘मुद्दा लेस नमूना नपती।’ वहीं, करण तो सबके फेवरेट बन गए हैं। ऐसे में उनका कोई एक नहीं बल्कि कई निकनेम हैं जिन्हें आप गिनते-गिनते थक जाएंगे। करण को कभी ‘माचिस की तिल्ली’ तो कभी ‘मिट्टी का तेल’ बुलाया जाता है। इतना ही नहीं एक बार तो सलमान ने भी करण को स्पेशल नाम दिया था ‘घर की ननद’। हालांकि, उनकी सारी हरकतें उनके इन नामों से मेल खाती हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines