Bigg Boss 18 Contestants Educational Qualifications: ‘बिग बॉस 18‘ के कंटेस्टेंट्स अपने बेहतरीन गेम प्ले के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में तो ये सभी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे ही रहे हैं, लेकिन रियल लाइफ में कौन आगे है और कौन पीछे? अब उसका भी खुलासा हो गया है। दरअसल, अब इन कंटेस्टेंट्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं कौन कितना पढ़ा लिखा है और किसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी?
Karan Veer Mehra
करण से शुरुआत करते हैं, वैसे भी शो में उन्हें लेकर सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है। शिल्पा द्वारा फॉर ग्रांटेड लिए गए करण के पास ‘दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स’ से एडवरटाइजिंग एंड सेल्स प्रमोशन की डिग्री है।
Shilpa Shirodkar
करण की बात हो रही है तो उनकी उनकी पीठ पर बार-बार खंजर घोंपने वाली शिल्पा शिरोडकर की बात तो होगी ही। आपको जानकर हैरानी होगी कि शिल्पा ने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की। दरअसल, बेहद छोटी उम्र में शिल्पा शिरोडकर की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हो गई थी और इसी वजह से वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं।
Digvijay Singh Rathee
दिग्विजय एक मजबूत वाइल्ड कार्ड बनकर शो में आए हैं। उनका गेम पसंद किया जा रहा है। वहीं, दिग्विजय सिंह राठी ने चंडीगढ़ के ‘गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज’ से कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर डिग्री हासिल की है।
Kashish Kapoor
कशिश कपूर नोएडा की ‘एमिटी यूनिवर्सिटी’ से पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। उन्होंने पहले बिहार के Millia Convent English School और Bright Career School से शिक्षा हासिल की और फिर उसके बाद वो ‘एमिटी’ आ गईं।
Rajat Dalal
रजत दलाल बिग बॉस की ट्रॉफी के मजबूत दावेदार लग रहे हैं। वो एनसीआर के ‘टैगोर अकादमी पब्लिक स्कूल’ से शिक्षा लेने के बाद ‘मानव रचना यूनिवर्सिटी’ से इंजीनियरिंग कर चुके हैं।
Chum Darang
चुम घर में जितनी शांत नजर आ रही हैं उनके बारे में इंटरनेट पर भी उतनी ही कम जानकारी मौजूद है। चुम ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में डी. एरिंग मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद वो कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी हैं।
Eisha Singh
ईशा सिंह ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ‘श्री भवन भारती पब्लिक स्कूल’ से पढ़ाई की है। इसके आगे उन्होंने क्या किया उसे लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी।
यह भी पढ़ें: क्या आराध्या के बर्थडे के लिए साथ आए थे Abhishek-Aishwarya? तलाक की अफवाहों के बीच मिला बड़ा सबूत
Vivian Dsena
विवियन डीसेना ने मुंबई के ‘लोकमान्य तिलक हाई स्कूल’ से अपनी 12वीं पूरी की और इसके बाद वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने लगे। हालांकि, एक्टिंग के चक्कर में उन्होंने अपनी डिग्री बीच में ही छोड़ दी।
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
2 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
3 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
22 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines