Bigg Boss 18: बिग बॉस के इस सीजन में कुछ ऐसी चीजें हैं जो हर हफ्ते रिपीट पर देखने को मिल रही हैं। फिर चाहे वो शिल्पा का करण की पीठ पर खंजर भोंकना हो या फिर गैंग वॉर। इसी तरह से एक और चीजे है जो इस सीजन की शुरुआत से अभी तक बरकार है और वो है नॉमिनेशन टास्क के बाद नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का बौखला जाना। ‘बिग बॉस 18‘ में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो नॉमिनेटेड होते ही अचानक से बदल जाते हैं और अजीब बर्ताव करने लगते हैं।
नॉमिनेशन के बाद किसका बदलता है बर्ताव?
नॉमिनेशन के नाम पर बौखलाने वालों की लिस्ट में सबसे पहला नाम सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) का है। आज तक जब-जब सारा शो में नॉमिनेट हुई हैं उन्होंने अपना अलग तेवर दिखाया है। बेघर होने के डर से सारा कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो जाती हैं। इसके बाद वो दिखने के लिए कोई भी हद पार करने को तैयार रहती हैं। किसी पर भद्दी टिप्पणी करनी हो, किसी की पर्सनल लाइफ को नेशनल टीवी पर टारगेट करना हो या फिर हिंसा करना, सारा हर पैंतरा अपना लेती हैं। उन्हें लगता है कि वो ये सब हरकतें करेंगी तो ज्यादा दिखेंगी और लोग उन्हें बचा लेंगे।
श्रुतिका ने खोली चुम की पोल
श्रुतिका अर्जुन भी नॉमिनेशन में आने पर थोड़ी एग्रेसिव हो जाती हैं और घरवालों पर भड़कने लगती हैं। घरवाले अक्सर उन्हें यही बोलते हैं कि नॉमिनेट हो गए तो अब पूरा हफ्ता बजेगी। चुम दरांग हाल ही में पहली बार घरवालों के निशाने पर आई हैं। वो शांत रहने की वजह से सबकी नजरों से बच जाती हैं। लेकिन इस बार घरवालों ने चुम को नॉमिनेट कर दिया। वहीं, जब चुम और श्रुतिका का झगड़ा हुआ तो चुम पर भी यही आरोप लगा कि वो नॉमिनेट हुई है तो इसलिए जवाब दे रही हैं और झगड़ा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के जीजा ने खरीदी ड्रीम कार, पहले से गैराज में खड़ी हैं एक से एक लग्जरी गाड़ियां
करण वीर मेहरा करते हैं घटिया पॉलिटिक्स
करण वीर मेहरा को सबसे ज्यादा नॉमिनेट किया जाता है और इससे उनकी हालत खराब हो जाती है। वो ना सिर्फ प्लानिंग प्लॉटिंग करने लगते हैं, बल्कि लोगों को भड़काना भी शुरू कर देते हैं। नॉमिनेशन में आते ही करण की गंदी पॉलिटिक्स शुरू हो जाती है। शिल्पा शिरोडकर भी खतरा सिर पर मंडराता देख पलटी मार देती हैं। इस बार जब ईशा सिंह ने उन्हें नहीं बचाया तो वो उनके ग्रुप के खिलाफ हो गईं और अब अपने फेवरेट विवियन डीसेना को भी जमकर ताने मार रही हैं। चाहत पांडे हालांकि इस बार सेफ हैं, लेकिन जब भी उनका नाम नॉमिनेशन लिस्ट में आता है, तो बहकी हुई हरकतें करती दिखाई देती हैं। विवियन से जानबूझकर लड़ाई हो क्या अविनाश से पंगा, चाहत दिखने के लिए सारे हथकंडे अपनाती हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines