Bigg Boss 18 Ex Contestant Yamini Malhotra: बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रहीं यामिनी मल्होत्रा इन दिनों मुंबई में रहने के लिए आशियाना ढूंढ रही हैं। यामिनी दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना चाहती हैं लेकिन उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यामिनी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें कितनी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।
यामिनी को नहीं मिल रहा घर
दरअसल यामिनी बिग बॉस 18 के बाद अब मुंबई में ही रहना चाहती हैं लेकिन उन्हें रहने के लिए कोई छत नसीब नहीं हो पा रही हैं। वो पिछले काफी दिनों से घर की तलाश में हैं लेकिन उन्हें कोई अपने घर में किराए पर रहने नहीं दे रहा है। इन सभी चीजों से परेशान होकर अब यामिनी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। यामिनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
यामिनी ने पोस्ट में क्या लिखा?
यामिनी ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर जारी की है, उसमें उन्होंने लिखा है कि- उन्हें कुछ शेयर करना है जो उनके लिए काफी निराशाजनक रहा है। यामिनी ने लिखा- जितना मैं मुंबई से प्यार करती हूं उतना ही मुश्किल हो रहा है यहां पर खुद का रहने के लिए फ्लैट लेना। मुझसे सवाल पूछे जा रहे हैं कि आप हिंदू हो या मुस्लिम, गुजराती हो या मारवाड़ी। जैसे ही लोगों को पता चलता है कि मैं एक एक्ट्रेस हूं तो वो सीधा-सीधी ही मुंह पर मना कर देते हैं।
यामिनी ने आगे सवाल करते हुए लिखा कि क्या एक एक्टर होना मुझे घर लेने के लायक नहीं बनाता। ये बहुत ही हैरान करने वाला मैटर है कि साल 2025 में भी ऐसे सवाल आपसे लोग करते हैं। क्या हम मुंबई को सच में सिटी ऑफ ड्रीम्स बुला सकते हैं अगर ये सपने किन्हीं शर्तों पर पूरे होते हो तो।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ले उड़े Karanveer Mehra की ट्राफी, विनर को झूले पर बांधा
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
9 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
14 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
15 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines