Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ शुरू हो चुका है। ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में ही पता चल गया था कि इस बार घर में जो कंटेस्टेंट्स आए हैं वो कितने दमदार हैं। ‘बिग बॉस 18’ में कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं। कुछ टीवी के तो कुछ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर फेस हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस बार कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत रहे हैं तो किसी की कॉमेडी पर दर्शक ठहाके लगा रहे हैं। इसी बीच एक कंटेस्टेंट ऐसा भी है जिसे अभी से सीजन 18 का सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) बताया जा रहा है।
‘बिग बॉस 18’ में किसके पास हैं सिद्धार्थ शुक्ला जैसी क्वालिटीज?
सिद्धार्थ शुक्ला ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के विनर थे। अब सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं, बावजूद इसके वो बिग बॉस के इतिहास के सबसे चर्चित और पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को लोगों का बेहद प्यार मिला है। बिग बॉस में उन्होंने न सिर्फ अपना गुस्सा बल्कि अपना वो मजेदार अंदाज और केयरिंग नेचर दिखाया था, जो घरवालों के साथ-साथ पूरे देश का दिल जीत गया था। उनके अंदर एक जिद्दी बच्चे की झलक नजर आई थी, जिसमें दिमाग चलाने के साथ-साथ शरारते करने का भी जिगरा था। अब उनकी यही क्वालिटीज बिग बॉस के एक एक्स कंटेस्टेंट को सीजन 18 के कंटेस्टेंट में भी नजर आ रही हैं।
राजीव अदातिया का ट्वीट वायरल
दरअसल, अब राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट लिखकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्हें इस सीजन में एक कंटेस्टेंट में सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहा है। अब वो कौन है चलिए जानते है। साथ ही ये भी पता करते हैं कि उन्होंने क्या कहा है। राजीव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं विवियन को सालों से जानता हूं, वो बहुत बुद्धिमान और जानकार है! वो मुझे घर में शुक्ला वाइब्स दे रहा है!! मैं आपको बता सकता हूं कि वो किल कर देगा!! मुझे लगता है कि ये सीजन वाकई में अच्छा होने वाला है!!’
यह भी पढ़ें: Karam Rajpal कौन? Khuda Haafiz एक्ट्रेस से टूटी थी सगाई, Bigg Boss 18 में लेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री?
विवियन डीसेना पर टिकी सबकी नजरें
आपको बता दें, विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। वो शो में कम बोल रहे हैं लेकिन उनमें वहीं अंदाज दिख रहा है जो सिद्धार्थ में दिखा करता था। विवियन दिमाग से भी मजबूत लग रहे हैं और उनका कटाक्ष करने का स्टाइल भी लोगों को पसंद आ रहा है। शो में उन्हें देखना मजेदार होगा। वो इस सीजन में हुकूमत करते हुए दिख सकते हैं क्योंकि उनमें लीडरशिप क्वालिटीज अभी से नजर आ रही हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines