Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में ही विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के एटीट्यूड को लेकर खुलासा हो गया था। एक्टर कई सालों से इस शो को रिजेक्ट कर रहे थे और ये बात उन्होंने खुद शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के सामने एक्सेप्ट की थी। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले ही क्लियर कर दिया था कि उनका नेचर कुछ हद तक सलमान से मेल खाता है। दरअसल, विवियन कुछ शार्ट टेम्पर्ड हैं और वो किसी फालतू बकवास को बर्दाश्त नहीं कर पाते। बीते एपिसोड में भी विवियन ने कई मौकों पर साफ कर दिया था कि उनसे बात करनी है तो तमीज से ही करनी होगी।
विवियन डीसेना बने एंग्री यंग मैन
वहीं, अब आने वाले एपिसोड में विवियन डीसेना का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। वैसे तो ज्यादातर शोज में विवियन को या तो कम बोलने वाले लड़के के किरदार में दिखाया जाता है या फिर वो रोमांटिक हीरो के रोल में नजर आते हैं। लेकिन आज उनका एंग्री यंग मैन वाला रूप देखने को मिलेगा। दरअसल, अब ‘बिग बॉस 18’ का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इसमें विवियन डीसेना-चाहत पांडे (Chahat Pandey) से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
बेड को लेकर भिड़े विवियन और चाहत
विवियन डीसेना का एटीट्यूड देखकर लोग ये शो देखने पर मजबूर हो जाएंगे। बता दें, दोनों के बीच पूरा झगड़ा बेड को लेकर होगा। विवियन प्रोमो में कह रहे हैं, ‘सुनो मैं जिस दिन से आया हूं ना, उस दिन से मेरे पास बेड नहीं है।’ इसके बाद चाहत उनसे ऊंची आवाज में इस बारे में बात करती हैं। दोनों एक-दूसरे से बेड को लेकर झगड़ रहे हैं। दरअसल, विवियन अकेले सोना चाहते हैं क्योंकि वो सोते हुए हाथ-पैर चलाते हैं और उन्हें बेड शेयर करने में तकलीफ है। जबकि चाहत अपना बेड छोड़ने को तैयार नहीं हैं क्योंकि उन्हें खर्राटों से तकलीफ है। साथ ही वो बेहद एटीट्यूड के साथ कहते हैं, ‘अब मैं इसे 5 बार और रिपीट नहीं कर सकता। कोई स्ट्रेस नहीं है तुम फिगर आउट कर लो, मैं अपनी लाइफ फिगर आउट कर लूंगा।’ ये कहकर एक्टर निकल जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में फीके पड़े ये 5 कंटेस्टेंट्स, न कोई इन्वॉल्वमेंट; न दिखा कोई गेम
दोनों के बीच हुए ईगो क्लैश
इसके बाद भी दोनों में डाइनिंग टेबल पर बहस होती है। चाहत कहती हैं कि उस बेड पर श्रुतिका भी हैं तो आपको पूछना पड़ेगा श्रुतिका से। बस इसके बाद एक्टर ईगो में आ जाते हैं और कहते हैं, ‘पड़ेगा-वडेगा तो सुनता ही नहीं हूं, या तो मैं यहां सोऊंगा या वो बेड पूरा खाली रहेगा।’ विवियन की ये बात सुनकर चाहत भी ईगो में आ गईं और कहने लगी कि मैं तो यही सोऊंगी और अगर आपको सामान खली चाहिए तो आपको श्रुतिका को बोलना पड़ेगा। इसके बाद विवियन भड़कते हुए कहते हैं, ‘सुन, सुन आर्डर ना सुना लड़की।’ अब आखिर में कौन जीतेगा इसका फैसला तो आज रात के एपिसोड में होगा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines