Bigg Boss 18: Sara के पति के जाते ही फॉर्म में आए बग्गा पाजी, शायरी के बाद अब सारा की खूबसूरती पर बनाया गाना

Tajinder Singh Bagga Made Song For Sara Arfeen Khan: ‘बिग बॉस 18’ के घर से जब से अरफीन खान का एविक्शन हुआ है, तब से उनकी पत्नी सारा पर लगातार तजिंदर सिंह बग्गा शायरी और गाने बना रहे हैं।

बिग बॉस 18
विज्ञापन

Tajinder Singh Bagga Made Song For Sara Arfeen Khan: ‘बिग बॉस 18’ का खेल दिन-ब-दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। एक ओर जहां कुछ घरवालों के बीच तकरार और जुबानी जंग देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ कंटेस्टेंट्स के दिल के जज्बात अब शायरी और गानों के जरिए बाहर आने लगे हैं। तजिंदर सिंह बग्गा पाजी इन दिनों काफी शायराना अंदाज में सारा आफरीन खान के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले बग्गा पाजी ने सारा के लिए शायरी मारी और अब उन्होंने सारा की खूबसूरती पर एक गाना ही बना दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

सारा पर तजिंदर ने बनाया गाना

दिलचस्प बात ये है कि पिछले हफ्ते सारा के पति आफरीन खान शो से बाहर हुए हैं और जब सारा गेम में अकेली पड़ गई हैं, तभी उन्हें बग्गा पाजी का साथ मिला है। वही बग्गा पाजी जो अब तक शो में कुछ खास करते हुए दिखाई नहीं दे रहे थे। अब बग्गा पाजी सारा की खूबसूरती को लेकर शायरी और गाने बना रहे हैं, जिन्हें सुनने के बाद खुद सारा भी शर्मा जाती हैं। बिग बॉस लाइव फीड में तजिंदर सिंह बग्गा सारा और श्रुतिका के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में लिखा गया है कि बग्गा पाजी ने सारा के लिए गाना बनाया है, जिसे सारा भी सुनने के बाद रिपीट कर रही हैं।

विज्ञापन

तजिंदर में गेम में आया बदलाव

गौरतलब है जबसे सारा के पति अरफीन खान गए हैं तभी से उनकी गेम में काफी बदलाव आ गया है। अब बग्गा पाजी काफी खुलकर सामने आ गए हैं। इससे पहले भी उन्होंने सारा से फ्लर्ट किया था। एक तरफ करणवीर मेहरा के खिलाफ भी बग्गा पाजी अब खुलकर अपना स्टैंड ले रहे हैं वहीं दूसरी तरफ तजिंदर सारा अरफीन खान से फ्लर्ट करना शुरू कर देते हैं। दरअसल हाल ही के एपिसोड में सारा बग्गा से पूछती हैं कि उन्होंने ऐसा क्या पी लिया है, जिससे वो इतने उत्साहित हो गए हैं। इस पर तजिंदर फ्लर्ट करते हुए कहते हैं, “अब तुम्हारे और मेरे बीच में अरफीन की दीवार नहीं है, इसलिए तुम्हें देखकर मुझे शेर याद आ रहे हैं।’ इसके बाद सारा जवाब देती हैं, ‘आपने मेरे लिए आज तक एक भी शेर नहीं मारा है!’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ