Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों एक तरफ एक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’, तो दूसरी ओर ‘बिग बॉस 18’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अब एक हसीना ने खुलासा किया है कि वो सलमान खान का नाम भी अपने मंदिर में रखती हैं। जी हां, ये हसीना कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 18 की ही कंटेस्टेंट हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?
अपने मंदिर में कौन रखती हैं सलमान खान का नाम?
दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 18 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट यानी हेमा शर्मा (वायरल भाभी) ने इसका खुलासा किया है। instantbollywood को दिए एक इंटरव्यू में हेमा शर्मा ने खुद इसके बारे में बात की है। इस दौरान हेमा ने कहा कि मैं आपको पहली बार बताना चाहती हूं कि उनका नाम मेरे घर के मंदिर में भी लिखा हुआ है। इसके बाद हेमा ने अपने मंदिर ने एक कागज उठाया और वो कैमरे पर दिखाती है कि देखो मैंने लिखा है और उन्होंने सलमान खान का नाम दिखाया।
हेमा का लेटेस्ट वीडियो
हेमा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। गौर करने वाली बात है कि हेमा शर्मा, बिग बॉस 18 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। शो से बाहर आने के बाद हेमा ने कई इंटरव्यू दिए हैं और घर के अंदर की चीजों पर भी बात की है। इसके अलावा हेमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हेमा
जी हां, हेमा और उनके पति गौरव एक-दूसरे पर खूब पलटवार कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर कुछ ना कुछ कहते नजर आ जाते हैं और दोनों ने एक-दूसरे पर खूब गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी मौजूद हैं। बता दें कि हेमा शर्मा, वायरल भाभी के नाम से भी फेमस हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
वहीं, अगर हेमा की फैन फॉलोइंग की बात करें तो इंस्टाग्राम पर हेमा को 2.2M लोग फॉलो करते हैं। हेमा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े हर अपडेट को फैंस के साथ शेयर करती हैं। फैंस को भी हेमा के हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
यह भी पढ़ें- Imsha Rehman कौन? इंडिया में सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही पाकिस्तानी टिकटॉकर?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
27 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines