Chum Darang Net Worth: बिग बॉस 18 की चर्चित कंटेस्टेंट चुम दरांग ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस और व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता है। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 16 अक्टूबर 1991 को जन्मी चुम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्होंने मिस AAPSU 2010, मिस अर्थ इंडिया 2016, मिस एशिया वर्ल्ड 2017 और मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल 2017 जैसे कई खिताब जीते हैं। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज़ पाताल लोक (2020) से अभिनय की शुरुआत की और 2022 में बॉलीवुड फिल्म बधाई दो में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाई। इसके साथ ही चुम संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में भी नजर आईं। आइए जानते हैं कितनी है उनकी नेट वर्थ…
बिग बॉस 18 में चुम का सफर और रिश्ते
चुम दरांग बिग बॉस 18 में अपनी पारंपरिक ड्रेसिंग स्टाइल और सौम्य स्वभाव से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में उनकी और करण वीर मेहरा की दोस्ती सबका ध्यान खींच रही है। बता दें उन्होंने वीकेंड का वार एपिसोड में चुम ने अपनी 10 साल लंबे रिलेशनशिप का खुलासा किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह करण के प्रति अपनी भावनाओं को लेकर असमंजस में हैं। शो में एक मजाकिया पल के दौरान चुम ने करण से मजाक में कहा कि वह उनके छठे बॉयफ्रेंड बन जाएं। इस पर करण ने जवाब दिया कि वह अब बॉयफ्रेंड बनने की उम्र में नहीं हैं और सीधे पति बनेंगे।
चुम दरांग की नेट वर्थ
रिपोर्ट के अनुसार, चुम दरांग की कुल संपत्ति 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। उनकी कमाई का स्रोत एक्टिंग, मॉडलिंग और उनके बिजनेस हैं। चुम अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में “कैफे चू” नाम से एक खूबसूरत कैफे भी चलाती हैं। बिग बॉस 18 में उनकी बढ़ती लोकप्रियता उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।
चुम का आगे का सफर
चुम दरांग ने न केवल अपनी प्रतिभा से मनोरंजन जगत में पहचान बनाई है, बल्कि अपनी संस्कृति को भी गर्व से प्रस्तुत किया है। बिग बॉस 18 में उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग और करण के साथ उनकी बॉन्डिंग ने दर्शकों को उनसे जोड़ दिया है। चुम की मेहनत और उनकी शालीनता ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया है। उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि बिग बॉस के सफर के बाद चुम का अगला कदम क्या होगा।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines