Bigg Boss 18 Confusing Bonds: बिग बॉस का घर नए रिश्ते बनाने के लिए फेमस है। या ऐसा कहें कि इस घर में वही टिक पाता है, जिसके घरवालों के साथ रिश्ते बन पाते हैं। रिश्ते कायम नहीं कर पाने वाला इस घर में कुछ ही वक्त का मेहमान होता है। बिग बॉस के 18वें सीजन में कई रिश्ते देखने को मिल रहे हैं। शिल्पा शिरोडकर जहां करण-अर्जुन वाला सीक्वेंस दोहरा रही हैं तो वहीं कुछ लव बर्ड्स दर्शकों की अटेंशन लेने का पूरा मौका ले रहे हैं। दिक्कत की बात यह है कि इस बार के सीजन में पनपे इन रिश्तों में सच्चाई है या फिर सिर्फ दिखावा, यह फैंस की समझ से बाहर हो रहा है। आइए जानते हैं बिग बॉस 18 में ऐसे ही 5 रिश्ते…
शिल्पा शिरोडकर-विवियन-करणवीर
शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस 18 में फिल्म करण-अर्जुन की निरूपा रॉय लग रही हैं, ऐसा कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के साथ उनके रिश्ते से न सिर्फ घरवाले बल्कि फैंस भी बोर हो गए हैं। शिल्पा भले ही अपने रिश्तों की सच्चाई दिखाने में जुटी रहती हों लेकिन कई बार फैंस को ऐसा लगता है कि वह शो में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ विवियन और करण का इस्तेमाल कर रही हैं। उनके उलझे रिश्ते से फैंस भी कन्फ्यूज हैं।
करणवीर मेहरा-चुम दरांग
करणवीर मेहरा और चुम दरांग की दोस्ती इस घर में जगजाहिर है। दोनों हमेशा अपनी दोस्ती की मिसाल कायम करने में लगे रहते हैं लेकिन फैंस इनके रिश्ते को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों का ही रिश्ता कागज से भी हल्का लगता है। बीते एपिसोड में जब विवियन और अविनाश ने चुम के कान भरे तो चुम दरांग की दोस्ती की दीवार डगमगा गई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 New Time God: ‘खैरात’ में टाइमगॉड बना अविनाश, पलटी गेम
अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह हमेशा अपनी दोस्ती की दुहाई सभी घरवालों को देते रहते हैं। शो के दौरान ईशा सबसे ज्यादा वक्त सिर्फ अविनाश के साथ बिताती हैं। हालांकि उनके रिश्ते पर भी फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि एक तरफ अविनाश, ईशा से अपने दिल की फीलिंग्स शेयर करते हैं। दूसरी तरफ कई बार वह ईशा को साइडलाइन करते हुए दिखाई दिए हैं।
श्रुतिका अर्जुन-चुम दरांग
बिग बॉस 18 में श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग की दोस्ती भी दिखाई दी। दोनों घर की बीएफएफ तो बन गईं लेकिन एक वक्त था जब दोनों का रिश्ता टॉक्सिक बन गया। दोनों की घर में खूब फाइट भी देखी गई। आलम ये है कि अब श्रुतिका और चुम का रिश्ता भी उलझा नजर आ रहा है।
श्रुतिका अर्जुन-तजिंदर बग्गा
श्रुतिका अर्जुन और तजिंदर पाल सिंह बग्गा का रिश्ता कब बन गया यह शायद दर्शकों को पता ही नहीं चला। श्रुतिका को कई बार बग्गू-बग्गू करते हुए देखा गया है। हालांकि इस रिश्ते में कितनी सच्चाई है, यह भी पता नहीं चल पा रहा है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines