Bigg Boss 18 Confirm Contestant List: हो जाइए तैयार, क्योंकि आ रहा है ‘टाइम का तांडव’ अवतार… जी हां, बिग बॉस 18 के शुरू होने में अब बस रह गया है कुछ घंटों का टाइम और फिर शुरू होगा ‘टाइम का तांडव’। हाल ही में शो के घर की पहली वीडियो सामने आई है और अब बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट की कंफर्म लिस्ट भी सामने आ गई हैं। जी हां, हाल ही में सुनने में आया था कि इस बार शो में 20 कंटेस्टेंट आने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं है और शो में बस 18 लोग शामिल होंगे। आइए जानते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आने वाला है?
बिग बॉस 18 की कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट
- विवियन डीसेना
- ईशा सिंह
- करणवीर मेहरा
- नायरा बनर्जी
- मुस्कान बामने
- ऐलिस कौशिक
- चाहत पांडे
- शिल्पा शिरोडकर
- एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते
- रजत दलाल
- तंजिंदर सिंह बग्गा
- चुम दरांग
- शहजादा धामी
- अविनाश मिश्रा
- अरफीन खान और पत्नी सारा अरफीन खान
- हेमा शर्मा (वायरल भाभी)
- श्रुतिका अर्जुन
कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 18?
बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर कल यानी 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर होगा। फैंस शो के लिए बेहद एक्साइडेट हैं क्योंकि इस बार के सीजन में कई बदलाव नजर आ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इस बार का शो दर्शकों को कितना पसंद आता है।
क्या है थीम?
इस बार यानी बिग बॉस 18 की थीम थोड़ी अलग है। ‘टाइम का तांडव’ थीम के साथ इस बार बिग बॉस में घरवालों का फ्यूचर भी देखा जाएगा, जो अपने आपमें बड़ी बात होगी। साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी देखने को मिली हैं, जो बेहद यूनिक हैं। इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करने वाले हैं और इस शो को होस्ट करने का भाईजान का अपना अलग अंदाज है।
यह भी पढ़ें- Honey Singh क्यों हैं एरोगेंट? रैपर ने खुद बताई इसके पीछे की सच्चाई, गानों के रिजेक्शन से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
48 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines