Bigg Boss Couples Breakup: बिग बॉस 18 में घरवालों की लड़ाई और झगड़े के बीच प्यार हवा भी चल रही है। करणवीर मेहरा और चुम दरांग की दोस्ती से ज्यादा वाला रिश्ता फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आने वाले एपिसोड में दोनों ही अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हुए भी नजर आएंगे। दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की केमिस्ट्री भी फैंस का ध्यान खींच रही है। वैसे यह कोई नई बात नहीं है जब बिग बॉस के घर में प्यार के फूल खिले हों। ये बात अलग है कि कई रिश्ते ऐसे रहे हैं, जिनका अंजाम बाहर आकर काफी दर्दनाक रहा है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रिश्ते बताएंगे जो घर के बाहर कच्चे धागे की तरह टूट गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम एक्टर Ankita Gupta के साथ हादसा, शूटिंग के दौरान सिर में लगी चोट
आसिम रियाज-हिमांशी खुराना
‘बिग बॉस 13’ अभी तक का सबसे यादगार सीजन रहा है। शो में एक्टर आसिम रियाज और वाइल्ड कार्ड एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के बीच प्यार ने दस्तक दी थी। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने अपना रिलेशनशिप कायम रखा था। हालांकि दोनों का रिश्ता टिक नहीं पाया और अब दोनों अलग हो चुके हैं। अफवाह है कि दोनों के ब्रेकअप का कारण उनका अलग-अलग धर्म था।
कुशाल टंडन-गौहर खान
एक्ट्रेस गौहर खान और कुशाल टंडन ‘बिग बॉस 7’ में नजर आए थे। शो के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। आलम यह था कि कुशाल को घर में डिफेंड करने के लिए गौहर मेकर्स तक से भिड़ जाती थीं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते को कायम रखा लेकिन साल 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौहर खान एक्टर से धर्म बदलने का दबाव बना रही थीं जो उनके ब्रेकअप की वजह बना। हालांकि असली वजह कभी सामने नहीं आई।
तनीषा मुखर्जी-अरमान कोहली
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी और एक्टर अरमान कोहली ‘बिग बॉस 7’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। शो के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। ऐसी चर्चा थी कि शायद दोनों शो से बाहर आकर शादी भी कर लेंगे लेकिन हुआ इसके विपरीत था। शो से बाहर आने के बाद तनीषा और अरमान अलग हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनिषा मुखर्जी की मां तनुजा दोनों के रिश्ते के खिलाफ थीं।
एजाज खान-पवित्रा पुनिया
टीवी एक्टर एजाज और पवित्रा पुनिया ‘बिग बॉस 14’ में नजर आए थे। शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार के फूल खिले थे। खबरें ऐसी भी आईं कि शो से बाहर आने के बाद दोनों ने सगाई कर ली थी। फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे लेकिन एजाज खान और पवित्रा ने अपना ब्रेकअप अनाउंस करते हुए फैंस को झटका दे दिया था। अफवाह थी कि एजाज का धोखा उनके रिश्ते के टूटने की वजह बना था।
बंदगी कालरा-पुनीश शर्मा
सोशल मीडिया स्टार पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा ने ‘बिग बॉस 11’ में पार्टिसिपेट किया था। शो के दौरान ही दोनों के बीच में प्यार पनपा और उन्होंने एक-दूसरे को प्रपोज करने में एक सेकंड की देरी नहीं की। हालांकि 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2023 में अपना ब्रेकअप अनाउंस कर दिया। दोनों के ब्रेकअप की वजह करियर बताया गया था।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines