Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में एक टास्क हुआ है, जहां घरवाले नॉमिनेटेड सदस्य को बचाने की कोशिश करते हुए नजर आए। इस टास्क में खूब धक्का-मुक्की हुई और कई लोगों को चोट भी आई। रजत दलाल (Rajat Dalal) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने तो बल का प्रदर्शन करके टास्क में एक-दूसरे को घायल भी कर दिया। वहीं, एक लड़की इस टास्क में इन दोनों को धूल चटा गई। चुम दरांग (Chum Darang) ने अकेले ही सब घरवालों को हार का स्वाद चखा दिया।
चुम सभी कंटेस्टेंट्स पर पड़ीं भारी
अब तक हर टास्क में रजत दलाल का ही जलवा देखने को मिला है। जहां भी स्ट्रेंथ दिखानी होती है रजत दलाल सबसे आगे दिखते हैं, लेकिन चुम तो पहलवान रजत से भी चार कदम आगे निकलीं। ये तो सभी जानते हैं कि चुम बेहद दबंग हैं। वो जब भी बोलती हैं तो उनकी बातों में दम होता है और लॉजिक भी। वो जब भिड़ती हैं तो उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं होती। ऐसा ही कुछ इस टास्क में भी देखने को मिला, जहां चुम सभी पर भारी पड़ गईं। इस टास्क में सिर्फ चुम शाइन करती हुई नजर आईं और उनके आगे सब फीके पड़ गए।
टास्क जीतकर चुम को सबको दिखाया आईना
चुम ने अपने दोस्त करण वीर मेहरा को बचाने के लिए बल और बुद्धि का जो इस्तेमाल किया है उसके बाद दर्शक भी उनके कायल हो गए हैं। चुम की फुर्ती के आगे तो रजत भी कुछ नहीं कर पाए। हर राउंड में चुम ने इतना शानदार परफॉरमेंस दिया है कि वो अपने करीबी दोस्त करण को बचाने में कामयाब हो ही गईं। जहां एडिन रोज के लिए 4 लोग खेल रहे थे और बग्गा जी के लिए 2 लोग लड़ रहे थे, वहीं, करण के लिए अकेली चुम खड़ी थीं और तब भी वो करण को बचाने में कामयाब हो गईं।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 एक्टर के खिलाफ या साथ आए Varun Dhawan? Allu Arjun की गिरफ्तारी के बाद जताई ये चिंता!
धरे रह गए रजत दलाल के मेडल
अब उनकी इस डेडिकेशन और हौसले को देखकर लग रहा है कि बाकी लोग देखते रह जाएंगे और चुम दरांग सबकी नाक के नीचे से ट्रॉफी उड़ा ले जाएंगी। वैसे ये टास्क सभी की आंखें खोलने के लिए काफी था। जिस लड़की को हर कोई हलके में ले रहा था उसने रजत दलाल जैसे कंटेस्टेंट को हराकर दिखा दिया। इस टास्क को देखकर ऐसा लगा जैसे रजत दलाल के सारे मेडल चुम दरांग की फुर्ती के आगे धरे रह गए।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines