Chum Darang Mother And Rajat Dalal: बिग बॉस 18 जल्द ही अपने फिनाले में पहुंचने वाला है। शो में सिर्फ 10 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इन दिनों शो में फैमिली वीक चल रहा है और कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में चुम दरांग की मां घर में आती हुई नजर आएंगी जिसका प्रोमो सामने आ गया है। इस दौरान चुम की मां ने रजत दलाल से कफछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर आपको भी शॉक लग सकता है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
चुम दरांग की आईं मां
जारि है कि बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में ईशा सिंह, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर के फैमिली मेंबर्स उनसे मिलने आए। अपकमिंग एपिसोड में चुम दरांग, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, श्रुतिका अर्जुन और रजत दलाल की फैमिली उनसे मिलने आएगी। लेटेस्ट प्रोमो में चुम दरांग की मां ने बिग बॉस हाउस में एंट्री ली तो सभी घरवाले काफी खुश हुए।
लाइव फीड के मुताबिक, चुम दरांग की मां ने सभी घरवालों को अरुणाचल प्रदेश आने के लिए इनवाइट किया। वहीं घरवाले भी उन्हें चुम दरांग की बिल्कुल कार्बन कॉपी कहते दिखे। इस दौरान रजत दलाल ने चुम की मां संग समीकरण बनाने की कोशिश की। रजत ने उनसे पूछा कि आपको घरवालों के गेम कैसे लग रहे हैं? रजत ने एक-एक करते हुए सभी के नाम लिए।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने मां की गोद में रोते हुए कहीं ये 5 बातें, यूजर्स बोले-बस…कितना रुलाओगे?
रजत दलाल से क्या कहा
रजत दलाल की बात का जवाब देते हुए चुम दरांग की मां बोलीं, ‘बुरा मत मानना, लेकिन आपके साथ जो रहता है, वो आउट हो जाता है शो से। आप मेरी बेटी से दूर रहना। हम उसे टॉप 5 में देखना चाहता है।’ यह देखने के बाद फैंस का कहना है कि चुम की मां ने इनडायरेक्टली रजत दलाल को दोस्ती में ‘पनौती’ कहा है।
रजत के सभी दोस्त आउट
गौरतलब है कि रजत दलाल जब बिग बॉस 18 में आए थे तब उनकी दोस्ती अरफीन खान और सारा खान से हुई। अरफीन के जाने के बाद सारा, रजत की पहली प्रायोरिटी बन गईं। हालांकि अब सारा भी एविक्ट हो चुकी हैं। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा भी रजत की दोस्त बनीं और एविक्ट हो गईं। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रजेंट में उनकी दोस्त कशिश कपूर और मुंहबोली बहन ईशा सिंह इस हफ्ते सेफ रहती हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines