Bigg Boss 18: 'टिकट टू फिनाले' टास्क में चुम से हुई चूक, विवियन ने भी किया अपना नुकसान

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फिनाले करीब है इससे पहले ही टिकट टू फिनाले वाला टास्क घर में हुआ जिसमें विवियन डीसेना और चुम दरांग इस टास्क के दावेदार रहे लेकिन उन्होंने बड़ी गलती कर दी और ऑफर को लात मार दी…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का इन दिनों ऐसा हाइप बना हुआ है कि हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है, वजह है फिनाले। 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले है जिसमें विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। वहीं अभी भी शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा कम ही नहीं हो रहा है। शो में बीते दिन टिकट टू फिनाले टास्क आया जिसमें हुआ, जिसमें विवियन डीसेना और चुम दरांग इसके दावेदार थे। लेकिन दोनों ने ही ऐसी गलती की कि बिग बॉस को गुस्सा आ गया जिसकी वजह से टास्क को कैंसिल ही कर दिया गया। ये न सिर्फ चुम की बड़ी गलती थी बल्कि विवियन भी अपना बड़ा नुकसान कर बैठा।

क्या है टिकट टू फिनाले टास्क

इस टास्क में रजत दलाल अंडे बेचने वाले होंगे और चाहत-श्रुतिका इस टास्क की संचालक होंगी। बाकि सभी कंटेस्टेंट इस टास्क में हिस्सा लेंगे और घरवाले रजत से अंडे और उन पर लिखे नाम मांगेंगे। सबसे ज्यादा अंडे पाने वाले दो कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले टास्क के दावेदार बनेंगे। इस टास्क को पूरा करने के लिए सभी में कांटे की टक्कर हुई और उन्होंने अपना गेम खेल खेला। इस टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा करणवीर मेहरा के बीच धक्का-मुक्की भी होगी।

विज्ञापन

कौन बनेगा टिकट टू फिनाले का दावेदार

शो में सभी कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर होती है। खास बात ये रही कि करणवीर ने अपने लिए नहीं बल्कि चुम के लिए गेम खेला। इस दौरान गेम में सभी को पछाड़ते हुए विवियन डीसेना और चुम दरांग ने 7-7 अंडे लिए। वहीं अविनाश ने तीन अंडे लेकर इस टास्क से आउट होने वाले हैं। हालांकि चुम अपने बूते पर नहीं बल्कि करणवीर की वजह से ही टिकट टू फिनाले की दावेदार बनीं। लेकिन फिर आया गेम में ट्विस्ट और पलट गया पूरा गेम।

विज्ञापन

क्यों हुआ टास्क कैंसिल

बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट GlamWorldTalks ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि टिकट टू फिनाले टास्क रद्द हो गया है और किसी भी टिकट टू फिनाले नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक टास्क के दौरान विवियन और चुम में झगड़ा हुआ। दरअसल विवियन ने गलत तरीके से टास्क जीता और इसलिए उसने TTF छोड़ दिया। ऐसे में बिग बॉस ने पूछा कि क्या तुम चुम को टिकट देना चाहते हो, लेकिन चुम ने भी टिकट लेने से इंकार कर दिया। फिर क्या था बिग बॉस को गुस्सा आ गया और उसने इस टास्क तो ही कैंसिल कर दिया जिस वजह से विवियन और चुम ट्रोल भी हो रहे हैं।

विज्ञापन

विवियन ने किया अपना नुकसान

हालांकि इस टास्क के हिसाब से विवियन डीसेना और चुम दरांग टिकट टू फिनाले के दावेदार बन गए। लेकिन विवियन ने सिर्फ अपने गुस्से की वजह से ऑफर को ठुकरा दिया। ये उनका एरोगेंट था जिस वजह से उन्होंने किसी और का नहीं बल्कि अपना ही बड़ा नुकसान किया। फिनाले का टिकट मिल रहा था जिसे उन्होंने लात मारी और दावेदारी से हट गए।

विज्ञापन

चुम ने अपने पैरों पर ही मारा हथौड़ा

अब टिकट टू फिनाले के दावेदार के लिए चुम ही ही एक मात्र दावेदार बची हैं, लेकिन उन्होंने भी गुस्से में आकर इस ऑफर के लिए मना कर दिया, जो उनकी एक बड़ी चूक है। इस टास्क के लिए करणवीर मेहरा ने चुम के लिए बड़ी मेहनत की और चुम के साथ अपनी दोस्ती को निभाते हुए उन्हें इस टास्क में दावेदार बना दिया। वहीं उन्होंने ये क्या किया कि दोस्त की दोस्ती की कदर न करते हुए इस ऑफर को ठुकरा दिया। इससे करणवीर भी आहत हुए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ