Chum Darang: ‘बिग बॉस 18’ में एक कंटेस्टेंट ऐसी हैं जिनकी अभी तक शो में टिकने की भी गारंटी नहीं थी और अब वो टॉप 5 में नजर आ रही हैं। चुम दरांग को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि वो नॉमिनेशन में खतरे में थीं और पिछले हफ्ते उनके शो से बाहर होने के पूरे चांस थे। हालांकि, अब चुम की गेम में 5 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और इन पॉजिटिव फैक्टर्स के बाद वो ‘टॉप 5’ में एंट्री मार चुकी हैं। चलिए जानते हैं रातों-रात चुम की गेम में कौन-से पॉजिटिव फैक्टर्स लोगों को पसंद आ रहे हैं?
शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा से बगावत
बीते एपिसोड में शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा ने चुम दरांग को बचाने में अपना दिमाग इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने एलिमिनेशन को हलके में लिया और कशिश की जगह शो से बेघर होने के लिए सारा अरफीन खान को चुना। अगर इस हफ्ते ‘नो एलिमिनेशन’ नहीं होता, तो चुम भी बेघर हो सकती थीं। अब अपने दोस्तों की इस बेवकूफी का चुम ने खुलकर विरोध किया है और वो सामने से करण और शिल्पा से नाराजगी भी दिखा रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे चुम की आंखें खुल गई हैं और वो पहले से ज्यादा एक्सप्रेसिव लग रही हैं।
श्रुतिका की दोस्ती से इंकार
चुम पहले इमोशनल होकर गेम खेल रही थीं, लेकिन अब उनका गेम प्रैक्टिकल हो गया है। वीकेंड का वार एपिसोड के बाद जब श्रुतिका पैचअप करने के लिए चुम के पास आईं तो चुम से उन्हें सीधा और सटीक जवाब दिया कि वो इस दोस्ती को घर के बाहर निभाएंगे और शो में सिर्फ गेम खेलेंगी। चुम से इस जवाब की उम्मीद न तो श्रुतिका को थी और न ही दर्शकों को। चुम ने श्रुतिका की दोस्ती से शो में किनारा करके साबित कर दिया कि वो अब किसी के झांसे में नहीं आएंगी और अपने ओपिनियन खुलकर देंगी।
वन लाइनर्स
चुम के वन लाइनर्स पिछले कुछ दिनों से बड़े फेमस हो रहे हैं। वो वैसे ज्यादा बात नहीं करतीं, लेकिन जब भी कुछ बोलती हैं तो बड़ी क्यूट लगती हैं। हाल ही में वो जमकर शिल्पा की टांग खींचते हुए नजर आई हैं। बातों-बातों में चुम ने शिल्पा को डम्ब तक कह दिया था। शिल्पा ने जब चुम को कहा था कि उन दोनों के बीच काफी कुछ कॉमन है, इसलिए दोनों की अच्छी बनती है, तो चुम ने अचानक से जवाब दिया- ‘शिल्पा मैम आप हमको डम्ब कह रही हैं।’ चुम की इन्ही बातों ने फैंस के दिल जीत लिए हैं।
खुलेआम पंगा
चुम दरांग की एक खासियत है जो उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाती है। चुम कभी भी अपनी बातों को घुमाकर नहीं रखतीं और न ही अपने दुश्मनों से दोस्ती करती हैं। अगर उन्हें विवियन डीसेना पसंद नहीं हैं तो वो उन्हें ही नॉमिनेट करेंगी। वो जो हैं वही दिखा रही हैं और कुछ और बनने की कोशिश नहीं कर रही हैं। चुम अपने सभी दुश्मनों से सीधा पंगा लेती हैं, चाहे फिर वो रजत दलाल हों या अविनाश मिश्रा।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee का Bigg Boss 18 में असली चेहरा रिवील, 5 चाल में ‘गेम बेनकाब’
सीधी बात नो बकवास
चुम दरांग बातों की जलेबियां नहीं बनातीं। उनके स्टैंड एकदम क्लियर होते हैं। जो उनके दिल में है, वही दिमाग में भी होता है और वही जुबान पर भी आता है। उनकी ये क्वालिटी और किसी बिग बॉस कंटेस्टेंट में नजर नहीं आ रही है। चुम की इस खूबी ने उन्हें बिग बॉस 18 के टॉप 5 में शामिल कर दिया है। वो इस वक्त शो की सबसे ट्रेंडिंग सदस्य बनी हुई हैं, जिसे भर-भरकर वोट्स आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines