Chum Darang on Indore Couple Case: मेघालय राज्य में हनीमून को गए युवक राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से पूरे देश में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। कंगना रनौत ने इस मामले पर न्याय की मांग करते हुए अपना रिएक्शन दिया था। अब चुम दरांग का रिएक्शन भी सामने आया है। हालांकि अपने पोस्ट के जरिए बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट ने पूर्वोत्तर राज्य को लेकर अपना सपोर्ट जताते हुए उसका बचाव किया है। दरअसल, राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से पूर्वोत्तर राज्य के आसपास नफरत का माहौल देखा जा रहा है। इसे लेकर चुम दरांग ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
चुम दरांग ने उठाई आवाज
चुम दरांग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की है कि एक अपराध के लिए पूरे राज्य पर उंगली उठाना सही नहीं है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘राजा रघुवंशी केस ने मुझे शब्दों से परे जाकर झकझोर दिया है। मुझे विश्वास है कि राजा के मिलने के बाद हर कोई उसकी पत्नी को लेकर परेशान था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इन सब के पीछे उसका हाथ होगा। मेरा दिल टूट चुका है।’
यह भी पढ़ें: ये कितना बेतुका है…’, Kangana Ranaut ने Raja Raghuvanshi मर्डर केस पर दिया रिएक्शन
‘सीधे उंगली उठाना सही नहीं’
एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैंने देखा है कि बहुत सारे लोग इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों, राज्य और क्षेत्र को दोष दे रहे हैं। पता लगाने के लिए क्या? मैं ये नहीं कहती कि पूर्वोत्तर राज्य में क्राइम नहीं हाेते हैं लेकिन सीधे तौर पर उंगली उठा देना अच्छी बात नहीं है। मेरी संवेदनाएं।’
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी शादी के बाद पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर गए थे। अचानक वहां लापता होने के कुछ दिन बाद राजा की डेड बॉडी जंगल में मिली थी। बाद में पता चला कि राजा का मर्डर किया गया था। इसके पीछे उसकी ही पत्नी सोनम का हाथ है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड और सुपारी किलर के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
17 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
19 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
20 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines