Chum Darang की 5 खूबियां, Bigg Boss 18 में कैसे दिल जीत रही अरुणाचल प्रदेश की ये कंटेस्टेंट?

Chum Darang: चुम दरांग ‘बिग बॉस 18’ में कछुआ बनकर आगे निकलती जा रही हैं। उन्होंने अपनी स्पेशल क्वालिटीज से पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है।

Chum Darang

Chum Darang

विज्ञापन

Chum Darang: चुम दरांग को ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में हिस्सा लेने से पहले बेहद ही कम लोग जानते थे। बल्कि ये भी कहा जा सकता है कि इस शो से पहले शायद ही किसी ने चुम का नाम सुना था। भले ही वो एक सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकी थीं, लेकिन चुम को अभी तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान नहीं मिली थी। शो की शुरुआत में तो ऐसा भी लगा था कि चुम पहले ही हफ्ते शो से बाहर हो सकती हैं। दरअसल, वो ज्यादा नहीं बोलतीं तो वो नजर ही नहीं आ रही थीं।

दोस्ती की मिसाल

लेकिन अब शो को 2 महीने पूरे होने वाले हैं और चुम का सफर अभी तक जारी है, इससे साफ होता है कि उनकी खूबियां और अच्छाइयां फैंस को पसंद आ रही हैं। आपको बता दें, ‘बिग बॉस 18’ की फीमेल कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा दर्शकों को चुम दरांग ही पसंद आ रही हैं। इसके पीछे कौन से 5 कारण है वो पता करते हैं? चुम की सबसे बड़ी खूबी है उनकी दोस्ती। चुम जैसा दोस्त पूरे सीजन में आपने नहीं देखा होगा। वो करण वीर मेहरा के लिए ट्रॉफी छोड़ने तक को तैयार हैं। शिल्पा के लिए किसी से भी भिड़ने से पहले चुम एक बार भी नहीं सोचतीं। यहां तक की दिग्विजय के लिए भी चुम एक शब्द नहीं सुन पातीं। रजत दलाल के लिए भी जरूरत पड़ने पर वो अपनी आवाज उठाती हैं। वहीं, श्रुतिका से एक झगड़े में चुम की क्या हालत हुई थी वो भी दुनिया ने देखा है।

विज्ञापन

काम में सबसे आगे

जहां बाकी कंटेस्टेंट्स काम को लेकर आनाकानी करते हैं, चुम बिना कहे सारे काम कर देती हैं। उन्हें खाली बैठना पसंद नहीं है और ये हर दिन देखने को मिलता है। चुम न सिर्फ अपना बल्कि दूसरा का काम भी शांति से कर देती हैं। अपनी ड्यूटी को वो बेहद ईमानदारी के साथ निभाती हैं।

अलग एक्सेंट

चुम को इसलिए ही काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि वो न सिर्फ क्यूट दिखती हैं, बल्कि उनकी भाषा बाकी कंटेस्टेंट्स से काफी अलग है। अरुणाचल प्रदेश से होने की वजह से उनका जो एक्सेंट है वो लोगों का अटेंशन ग्रैब कर रहा है। हाल ही में विवियन डीसेना ने भी शो में मस्ती करते हुए चुम की एक्टिंग की थी और वो लोगों ने काफी एन्जॉय किया था।

विज्ञापन

स्टंट्स में स्ट्रॉन्ग

चुम दरांग ‘बिग बॉस 18’ की सबसे मजबूत फीमेल कंटेस्टेंट हैं। वो जितनी शांत दिखती हैं टास्क में उनकी पॉवर भी उतनी ही ज्यादा देखने को मिलती है। चुम फिजिकली कितनी स्ट्रॉन्ग हैं ये कई टास्क और झगड़ों में देखने को मिला है। वो अकेले ही घर के किसी भी मेल कंटेस्टेंट को कड़ी चुनौती दे सकती हैं।

क्लियर ओपिनियन

चुम की सबसे बड़ी खूबी है कि वो मेंटली बेहद स्ट्रॉन्ग हैं। न तो कोई उन्हें मैनिपुलेट कर सकता है और न ही कोई उन्हें अपनी बात रखने से रोक सकता है। चुम अपने ओपिनियन भी पूरी क्लैरिटी के साथ रखती हैं और सीधी बात करते हुए फैंस का दिल जीत लेती हैं। बाकि कंटेस्टेंट्स बातों को गोल-गोल घुमाते रह जाते हैं जबकि चुम बेबाकी से अपनी बात रखती हैं।

विज्ञापन

क्यूट लव स्टोरी

सबसे जरूरी चीज जिसके लिए चुम को इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है वो है चुम और करण की लव स्टोरी। अभी तक चुम ने करण के लिए प्यार का इजहार नहीं किया है। लेकिन इन दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस फिदा हो रहे हैं। दोनों जिस तरह से एक-दूसरे का साथ देते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं वो लोगों को अच्छा लग रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ