Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) हर दिन लोगों को शॉक्ड कर रहा है। यहां कंटेस्टेंट नहीं बल्कि खुद बिग बॉस हर दिन नया खेला खेल रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये शो सबसे अलग ही चल रहा है। अब इसका एक और सबूत लेटेस्ट प्रोमो से मिल गया है, जिसमें कुछ और दिखाया गया और एपिसोड में तो कुछ ही सीन दिखाए गए। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी न कि शेर आया शेर आया कहने वाले झूठे लोगों को इसका भुगतान करना ही पड़ता है। अब ऐसा न हो कि बार-बार ऐसा करना बिग बॉस के लिए परेशानी का सबब बन जाए। चलिए जान लेते हैं कि बिग बॉस ने कौन सा ‘खेला’ खेला।
प्रोमो से उलट था एपिसोड
हर दिन बिग बॉस का नया प्रोमो आता है, जिसमें दिखाया जाता है कि आने वाले एपिसोड में क्या होगा। आने वाले शो के पोस्टर में भी वही दिखाया जाता है, लेकिन यहां तो कुछ और ही चल रहा है। आप देखिए न कि कैसे बिग बॉस ने दो दिन पहले से प्रोमो में दिखाया कि चुम टाइम गॉड बनती है और इस बात पर घरवाले टेंशन में आ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena पर Chum Darang ने उठाए 6 सवाल, आप कितनों से सहमत?
करणवीर मेहरा और रजत का दिखाया था झगड़ा
प्रोमो में दिखाया गया था कि चुम के टाइम गॉड बनने पर पूरा घर परेशान हो जाता है जिसमें राशन को दांव पर लगा पावर पाई गई। ये तो दिखाया गया, लेकिन वो सीन नहीं दिखाया जब चुम के टाइम गॉड बनने पर सभी घरवाले उसके खिलाफ हो जाते हैं और इसी बात पर करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच बात इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है कि हाथापाई तक होने तक पहुंच जाती है। हालांकि ये कल के शो में दिखाना था, लेकिन वो आया ही नहीं। हां एक सीन था जो एपिसोड और प्रोमो में सेम था वो था ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच का महा तांडव। अब इसे बिग बॉस का खेला नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।
आखिर क्यों किया ऐसा खेला
अब सवाल ये उठता है कि आखिर बिग बॉस ने ऐसा खेला क्यों किया। इसके पीछे की वजह साफ है कि लोगों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए ये प्रोमो दिखाया गया। जो सीन देखने की उनकी उत्सुकता थी वो नहीं दिखाया तो अब सभी को अगले दिन के एपिसोड का इंतजार है। क्योंकि लेटेस्ट प्रोमो में भी वही दिखाया गया है। यही तो बिग बॉस चाहते थे कि लोग अगले एपिसोड के इंतजार करें जो हुआ भी। लेकिन कहीं न कहीं ये गलत है।
यह भी पढ़ें: Chum Darang की किस गलती की वजह से छिनी टाइम गॉड की पावर, घर में जंग शुरू
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
43 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines