Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में पिछले कुछ दिनों से कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्तों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कुछ दोस्तियां टूटती हुईं और कुछ दुश्मनियां दोस्ती में तब्दील होती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और श्रुतिका (Shrutika) अब दोस्ती तोड़कर एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हो गई हैं। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) में फिर से चीजें ठीक हो गई हैं। लेकिन एक और रिश्ता है जो अब सुधरता हुआ नजर आ रहा है जिस पर अभी तक किसी की नजर नहीं पड़ी है।
चाहत का बदला मन
कोई है जिसकी चाहत विवियन के लिए बदलने लगी है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि चाहत पांडे (Chahat Pandey) हैं। चाहत पांडे और विवियन शुरू से सिर्फ लड़ते आ रहे हैं। हाल ही में चाहत ने विवियन की कॉफी छिपा दी थी और चोरी से उसे पी भी लिया था। लगता है अब वही कॉफी पीकर चाहत का मन बदल गया है। अब वो विवियन के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रही हैं और इसके सबूत भी अब सामने आ गए हैं।
बिग बॉस से विवियन के लिए चाहत ने रखी डिमांड
सबसे पहले एक प्रोमो सामने आया जिसमें विवियन और चाहत मजेदार बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। चाहत बिग बॉस से अपने लिए नहीं बल्कि विवियन के लिए कॉफी मांग रही हैं। ये देखकर विवियन भी हैरान हैं। वो भी कह रहे हैं कि जब से चाहत ने मेरी कॉफी पी है मेरे पीछे पड़ी है, दिन में कई बार पूछती है आई क्या? दोनों के बीच मस्ती मजाक देखने को मिल रहा है। ऐसा शायद पहली बार होगा जब ये दोनों खुशी-खुशी बात कर रहे हैं। इसके अलावा जब रजत दलाल (Rajat Dalal) जबरदस्ती विवियन से झगड़ा करने की कोशिश करेंगे तब भी चाहत खुलकर विवियन को ही सपोर्ट करने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की तरह एक और एक्टर ने ठुकराया Bigg Boss, Alice Kaushik हैं कारण!
रजत को छोड़ दिया विवियन का साथ
सब लोग बैठकर सिर्फ तमाशा देख रहे होते हैं तब चाहत बोलती हैं अब जा रहा है लड़ने और मामला बढ़ते देख वो कहती हैं ये जबरदस्ती का है। इसके बाद जब रजत-विवियन को धमाका रहे होते हैं तो अकेले चाहत ही विवियन के लिए स्टैंड लेती हैं और कहती हैं ‘रजत चढ़ मत।’ अब ये देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे चाहत भी जल्द ही विवयन के ग्रुप में एंट्री ले सकती हैं। ग्रुप में एंट्री न भी मिली तो कम से कम वो विवियन से अपना रिश्ता तो सुधार ही लेंगी।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines