Chahat Pandey Shocking Eviction: बिग बॉस 18 अपने फिनाले के करीब आ चुका है। इससे पहले शो में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है। पहले श्रुतिका को फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते पहले बेघर होना पड़ा। अब चाहत पांडे को एलिमिनेट कर दिया गया है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक इस वीकेंड का वार में चाहत का सफर घर से खत्म हो गया है। हालांकि चाहत का एविक्शन दर्शकों को रास नहीं आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वोटिंग लाइन्स बंद हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या मेकर्स ने पर्सनल अटैक करते हुए चाहत को बेघर किया है या फिर कारण कुछ और है। आइए जानते हैं।
वोटिंग लाइन बंद होने के बाद एविक्शन कैसे?
बता दें कि 14वें हफ्ते में बिग बॉस से बेघर होने के लिए चाहत पांडे, रजत दलाल और श्रुतिका ये तीन लोग नॉमिनेट थे। श्रुतिका पहले ही घर से बेघर हो गई हैं। हालांकि इस हफ्ते डबल एविक्शन है तो किसी एक का एविक्शन तय था। अब खबर है कि वीकेंड का वार में चाहत पांडे घर से बेघर हो गई हैं, जबकि रजत दलाल सेफ होकर फिनाले वीक में पहुंच गए हैं।
नियम यह कहता है कि अगर एक एविक्शन हो गया है तो दूसरे एविक्शन के लिए वोटिंग लाइन फिर से खुलनी चाहिए। लेकिन ट्विस्ट यह है कि वोटिंग लाइन्स बंद होने के बावजूद चाहत पांडे एलिमिनेट हो गई हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या मेकर्स ने पर्सनल कारणों से चाहत को फिनाले से पहले बेघर कराया है?
मेकर्स की साजिश या वजह कुछ और
जाहिर है कि फैमिली वीक के दौरान जब चाहत पांडे की मां ने अविनाश मिश्रा पर कई आरोप लगाए थे और उन्हें बड़े कोर्ट की धमकी दी थी, तब वीकेंड का वार में सलमान खान ने चाहत को टारगेट पर लिया था। सलमान ने चाहत की एक पुरानी तस्वीर भी घरवालों को दिखाई थी और इशारा दिया था कि वह किसी गुजरात एक्टर को डेट कर रहे हैं।
अपकमिंग वीक में सलमान खान फिर से चाहत पांडे पर बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल उठाते दिखाई देंगे। वह चाहत से कहते देखेंगे कि उनकी मां ने कलर्स को चैलेंज दिया है कि अगर वह चाहत के बॉयफ्रेंड को ढूंढ लाए तो उनकी मां कलर्स चैनल को 21 लाख का इनाम देंगी। अब फैंस का कहना है कि मेकर्स ने पर्सनल अटैक कर जानबूझकर चाहत को एलिमिनेट किया है। खैर यह तो आने वाले वीकेंड का वार में पता चलेगा कि चाहत पांडे के एविक्शन का असली कारण क्या है?