Chahat Pandey Top 5: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले अब कुछ ही कदम की दूरी पर है। 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होगा जिसमें बिग बॉस और ऑडियंस को विनर मिल जाएगा। बीते दिन कशिश कपूर (Kashish Kapoor) का घर से पत्ता तो साफ हो गया है। अब अगला नॉमिनेशन भी कंफर्म हो गया है तो उनमें से ही कोई 2 या 3 इस हफ्ते भी घर से बेघर होने वाले हैं। वहीं चाहत पांडेय (Chahat Pandey) ने ऐसा मास्टर मूव खेला कि टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने विवियन (Vivian Dsena) के साथ अपने समीकरण सेट कर लिए हैं।
वीकेंड का वार में विवियन की लगी क्लास
बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में फैमिली वीक सेलिब्रेट किया गया। सभी कंटेस्टेंट के घरवाले इस शो में आए और उन्हें सच्चाई का आईना दिखाया। विवियन की पत्नी नूरन अली ने बताया घर में कौन उनका सगा है और कौन उनका दुश्मन? वहीं वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने काम्या पंजाबी के साथ मिलकर विवियन को जमकर लताड़ा और उन्हें खरी खोटी सुनाई। सलमान ने तो यहां तक कह दिया कि विवियन का इस घर में गेम पर नहीं बल्कि उनकी आवाज और लुक पर ध्यान है।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh को कहीं फिनाले से दूर न कर दें ये 5 खामियां, यही वोट कम मिलने की वजह
विवियन के दर्द में दवा बनीं चाहत
सलमान खान की बातों से विवियन डीसेना का दिल टूटा, लेकिन उनकी दोस्त काम्या पंजाबी ने भी विवियन को पहचानने से इंकार ही कर दिया। उन्होंने कहा कि ये वो विवियन ही नहीं है जिसे वो जानती थीं, जो उनका दोस्त था। पहले वाला विवियन अपने हक के लिए बोलता था और लड़ता था, लेकिन ये तो कुछ बोलता ही नहीं है। ऐसे में वो घर में अकेले पड़े तो चाहत पांडेय ने उनका साथ दिया और उनसे कहा कि आप रियल हो।
चाहत ने खेला मास्टर स्ट्रोक
चाहत पांडेय ने विवियन से परमिशन लेकर उनसे बात की और कहा कि तुम घर में सबसे रियल हो। जो दिल से सच्चा होता है न वो इमोशनली मैनिपुलेट हो जाता है। आप अपने दोस्तों के लिए रियल थे और खुद भी आपने कभी कुछ फेक नहीं किया। चाहत ने अपनी बातों से विवियन को इंप्रेस किया और उसके मन की बात भी निकलवा दी जिसमें डीसेना ने अविनाश के बारे में अपने दिल की बात की और बताया कि उसने उनके लिए सब कुछ किया लेकिन उन्होंने दोस्ती के नाम पर उनके साथ गेम खेला।
यह भी पढ़ें: sonu sood के सामने Bigg Boss के 3 कंटेस्टेंट की खामियां उजागर, 2 के निशाने पर करणवीर
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines