हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Shalin-Eisha के वायरल वीडियो पर क्या बोलीं Chahat की मां? Eisha की मां ने बंद की बोलती

Chahat Pandey Mother on Eisha-Shalin Relationship: बिग बॉस 18 के घर में इन दिनों काफी ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। फैमिली वीक चल रहा है और अब ऐसा लग रहा है जैसे चाहत पांडे और ईशा सिंह की मां एक दूसरे के आमने-सामने आ गई हैं।

विज्ञापन
Chahat Pandey Mother on Eisha-Shalin Relationship

Chahat Pandey Mother on Eisha-Shalin Relationship: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का फिनाले अब नजदीक आ गया है, ऐसे में शो के विनर को लेकर भी अब अटकलें शुरू हो गई हैं। शो में फिलहाल फैमिली वीक चल रहा है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए हैं। अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें चाहत पांडे और ईशा सिंह की मां के बीच तीखी बहस होते हुए नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

चाहत की मां ने ईशा-शालीन पर उठाए सवाल

चाहत पांडे की मां ने घर में आते ही काफी बवाल मचाया हुआ है। सबसे पहले तो उन्होंने अविनाश पर कई आरोप लगाए। इसके बाद अब शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें वो ईशा सिंह और शालीन भनोट के उस वीडियो का जिक्र करते हुए नजर आ रही हैं जिसमें ईशा शालीन की नई कार की आरती उतार रही हैं। इस वीडियो का जिक्र करते हुए चाहत की मां कहती हैं कि ईशा को तो बाहर लोग भनोट परिवार की बहू कह रहे हैं। जिस तरह से शालीन की नई कार की आरती ईशा उतार रही है, उसे देखकर तो हर कोई यही कह रहा है।

ईशा की मां को आया गुस्सा

चाहत की मां की इस बात को सुनने के बाद सामने बैठीं ईशा सिंह की मां को गुस्सा आ गया। उन्होंने तुरंत से जवाब दिया कि जिसकी खुद की बेटी हो उसे ऐसी बातें बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। आपको वक्त का अंदाजा नहीं होता ना कब आपके ऊपर ही वो सब आ जाए। ईशा सिंह की मां ने कहा कि जो लोग दिमाग से पैदल होते हैं वही ऐसी बातें करते हैं। जिनके पास खुद बेटी हो उन्हें ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं।

हालांकि चाहत पांडे और ईशा सिंह के बीच भयंकर लड़ाई हुई है या फिर बस बात इतनी ही हुई, ये आज आने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा। लेकिन एक बात तो तय है कि ऑडियंस को पूरा मजा आने वाला है।

यह भी पढ़ें: Chahat Pandey के बॉयफ्रेंड की मिस्ट्री क्या? मां बोलीं अंधे से कहूंगी तो बेटी करेगी शादी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें