Bigg Boss 18 Family Week: बिग बॉस 18 इन दिनों लोगों का काफी ध्यान खींच रहा है। शो में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जिसमें घरवालों की फैमिली उनसे मिलने के लिए शो में आ रही है। चाहत पांडे की मां भावना पांडे शो में अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंची। यहां आते ही उन्होंने सबसे पहले अविनाश मिश्रा पर बम फोड़ा। यानी कि अविनाश को लड़कीबाज कहते हुए उन पर कई आरोप लगाए। साथ ही रजत दलाल की क्लास लगाई। इस बीच भावना पांडे का डबल फेस देखने को मिला जब उन्होंने कशिश कपूर की तारीफ की। जबकि कशिश ने अविनाश को गटर की पैदाइश कहा था।
अविनाश के लिए उगला जहर
बिग बॉस 18 फैमिली वीक में चाहत पांडे की मां ने एंट्री लेते ही अविनाश मिश्रा पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने अविनाश से कहा, ‘तुमने चाहत के कैरेक्टर को खराब करने की कोशिश की है। शो के दौरान तुमने चाहत से कहा था कि वो तुम्हें बिना शर्ट के देखना चाहती है। वो तुम्हें पसंद करती हैं। तुमने नेशनल टीवी पर चाहत को गवार तक कह दिया था। तुम्हारे इन आरोपों की वजह से हमारा परिवार दो दिन तक रोता रहा।’
रजत को भी नहीं बख्शा
चाहत की मां ने अविनाश मिश्रा को वुमेनाइजर तक कह दिया। उन्होंने ईशा सिंह की भी क्लास लगाई और रजत से कहा कि उन्होंने चाहत को यूज एंड थ्रो की तरह इस्तेमाल किया है। भावना ने कहा, ‘रजत जब तुम्हें पता चला कि बाहर तुम्हारे और चाहत के रील वायरल हो रहे हैं तब तुम चाहत से ऐसे लड़ रहे थे जैसे वो खुद रील वायरल करवा रही है।’ इसके बाद उन्होंने फिर से अविनाश को खरी खोटी सुनाई और गवार कहने पर खूब सुनाया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: अविनाश के लिए कोर्ट बैठी तो चाहत के लिए क्यों नहीं? मदर पांडे के बड़े इल्जाम
कशिश की तारीफ की तो भड़के लोग
बता दें कि सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग चाहत पांडे की मां की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अविनाश मिश्रा को सही जवाब दिया। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने अविनाश मिश्रा को ‘गटर की पैदाइश’ कहने वाली कशिश कपूर की तारीफ की। दरअसल, पिछले हफ्ते जब कशिश ने अविनाश को वुमेनाइजर कहते हुए उन पर एंगल बनाने का आरोप लगाया था, उस कशिश ने अविनाश को गटर की पैदाइश बताया था।
डबल फेस हुआ रिवील
बीते एपिसोड में देखा गया कि चाहत पांडे की मां ने कशिश कपूर की काफी तारीफ की। उन्होंने कशिश से कहा कि उन्होंने अविनाश के साथ जो किया और उसे सुनाया वह बिल्कुल ठीक था। जो जवाब उनकी बेटी चाहत नहीं दे सकी वह जवाब कशिश ने अविनाश को दिया। इससे उन्हें बहुत खुशी हुई थी। अब उनके इसी डबल फेस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
11 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
16 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
18 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines