Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 आगाज हो गया है। बीती रात शो का ग्रैंड प्रीमियर था, जिसमें भाईजान ने शो के सभी कंटेस्टेंट का वेलकम किया। इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट हैं और 19वें नंबर पर ‘गधराज’ हैं। भले ही बिग बॉस 18 शुरू हो गया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि शो को शुरू होने से पहले ही इस बार का विनर मिल गया है। नहीं समझे… आइए समझाते हैं…
पहली कंटेस्टेंट बनी चाहत पांडे
दरअसल, बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर में सबसे पहले जिस कंटेस्टेंट का वेलकम किया गया वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की फेमस एक्ट्रेस चाहत पांडे हैं। जैसे ही चाहत ने बिग बॉस के सेट पर कदम रखा, तो सलमान ने उनसे तमाम तरह के सवाल पूछे। इस दौरान चाहत ने बताया कि अपनी मां और अपने सपने के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि इस शो के लिए वो कितनी एक्साइटेड हैं।
चाहत ने किया खुलासा
प्रीमियर में सलमान खान ने चाहत से पूछा कि सुना है आपके सेट पर रोज बिग बॉस, बिग बॉस होता था। इस पर चाहत जवाब देती हैं कि हो जाता था कभी-कभी को-स्टार के साथ। हां, झगड़े हो जाते थे, लेकिन ऐसा नहीं है कि सीरियस वाला। रात गई, बात गई वैसा रहता था। इसके बाद सलमान खान ने पूछा कि हमारी टीम को आपने क्या बताया था, तो चाहत ने पूछा कि किस चीज के लिए।
जिनके साथ चाहत की लड़ाई, वो शो से बाहर
सलमान ने कहा कि जिन-जिन लोगों से आपका झगड़ा हो जाता था, वो शो से आउट हो जाते थे। भाईजान के इस सवाल पर चाहत कहती हैं कि नहीं सर, ऐसा नहीं है…तो सलमान ने कहा कि बिल्कुल ऐसा ही है। इसके बाद सलमान ने पूछा कि हीरो को निकलने में आपका कोई योगदान रहता है, तो चाहत ने कहा कि नहीं सर ऐसा नहीं।
चाहत को प्रीमियर में ही जेल
इतना ही नहीं बल्कि ग्रैंड प्रीमियर में चाहत पांडे को जेल में जाने के लिए पता लगता है, लेकिन उन्हें इसमें रियायत दी गई और वो घर के किन्हीं दो लोगों को अगर इस जेल में रहने के लिए मना लेती हैं, तो उनको जेल में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा चाहत पांडे शो में कुछ ऐसा भी छुपाकर लाई, जो सलमान खान के लिए था।
चाहत ने क्या छुपाया?
जी हां, चाहत पांडे सबसे छुपकर अपने दुपट्टे में सलमान खान के लिए कीरिंग लेकर आती हैं और सलमान को देती हैं। सलमान खान उस कीरिंग को रख लेते हैं और फिर चाहत को घर के अंदर छोड़ आते हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि जिन लोगों के संग चाहत का झगड़ा होगा क्या वो शो में रहेंगे या नहीं?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के लिए Salman Khan ने चार्ज की कितनी फीस? एक महीने में कितना कमाएंगे भाईजान
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines