Chahat Pandey Boyfriend Mystery: ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में फैमिली वीक देखने को मिला जहां सभी कंटेस्टेंट्स के घर से कोई ना कोई उनसे मिलने के लिए और उनका गेम और मजबूत करने के लिए आया। चाहत के घर से उनकी मां भावना पांडे आईं जिन्होंने आते ही अविनाश मिश्रा पर एक के बाद कई गंभीर आरोप लगा दिए। अविनाश के बर्ताव से खफा चाहत की मां ने कई संगीन इल्जाम अविनाश पर लगा दिए। इसी बीच चाहत के बॉयफ्रेंड का एक बार फिर से जिक्र हो गया जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड की मिस्ट्री पूरी तरह से उलझ गई। क्या रहा पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
अविनाश पर बरसीं चाहत की मां
दरअसल चाहत पांडे की मां ने सबसे पहले अविनाश मिश्रा को लेकर कहा कि उन्होंने चाहत को लेकर जो भी बातें की हैं वो बिल्कुल बेबुनियाद हैं। ऐसी बातें करना नेशनल टेलीविजन पर बिल्कुल भी सही नहीं है। अविनाश को वूमेनाइजर कहते हुए चाहत की मां ने कई आरोप लगा दिए। इसी बीच उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का आजतक कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं रहा है। जबकि अविनाश ने चाहत के बॉयफ्रेंड को लेकर भी कई बार गलत टिप्पणी की है। भावना पांडे ने कहा कि उनकी बेटी चाहत ऐसी है जिसे वो अंधे शख्स से भी शादी करने के लिए बोलेंगी तो वो हां कर देंगी और बदले में एक भी सवाल नहीं करेंगी।
चाहत का मिस्ट्री मैन कौन?
अब कुछ दिन पहले की बात है जब बिग बॉस के ही घर में चाहत कशिश कपूर के साथ बात कर रही थीं और इसी बीच उन्होंने खुद अपने मुंह से अपना बॉयफ्रेंड होने की बात कबूली थी। सोशल मीडिया पर उस वक्त काफी बवाल मचा था कि चाहत पांडे का मिस्ट्री मैन आखिर कौन है। वहीं चाहत की मां के दावे के बाद अविनाश ने भी ईशा से बात करते हुए कहा था कि उनके शो के सेट पर सभी को पता था कि चाहत का बॉयफ्रेंड है।
अब चाहत के बॉयफ्रेंड की गुत्थी काफी उलझ गई है। उनकी मां का कहना है कि उनका कभी भी कोई रिलेशनशिप नहीं रहा जबकि चाहत और अविनाश की मानें तो उनका बॉयफ्रेंड रह चुका है।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार एक्ट्रेस जिसे प्रॉस्टिट्यूशन में धकेला गया, पति ने छोड़ दिया, कंगाली में हुई मौत
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines