Bigg Boss 18: Chahat Pandey की 5 चालाकियां, कैसे अकेले खेलकर पहुंचीं फिनाले के करीब?

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में चाहत पांडे फिनाले तक सोलो ही पहुंच गई हैं। उन्होंने बिना किसी का सहारा लिए, अपनी चालाकियों की बदौलत ही ये सफर तय कर लिया है।

Bigg Boss 18 Chahat Pandey

Bigg Boss 18 Chahat Pandey file photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में चाहत पांडे एक बड़ा सरप्राइज एलिमेंट हैं। वो शक्ल और कपड़ों से जितनी शरीफ लगती हैं, असल में उतनी ही टेढ़ी हैं। उनकी चालाकियों के कारण ही चाहत शो में इतना आगे तक बढ़ पाई हैं। जहां सभी कंटेस्टेंट्स इस शो में मजबूत रिश्ते या समीकरण बना रहे हैं, वहीं चाहत सोलो प्लेयर बनकर भी हर बार बच निकलती हैं। तो चलिए जानते हैं चाहत पांडे ने फिनाले के इतने करीब तक कैसे सर्वाइव किया है?

चुगलियां

चाहत पांडे शो में सबसे ज्यादा चुगलियां करती हुई नजर आती हैं। वो किसी की दोस्त नहीं हैं, ऐसे में वो सभी लोगों के साथ बैठती हैं। इस दौरान वो एक ग्रुप की चुगलियां सुनकर, दूसरे ग्रुप को जाकर बता देती हैं। इसमें उन्हें दोनों तरफ से फायदा उठाने का मौका मिल जाता है। गॉसिप्स करते-करते चाहत अपना काम निकलवा लेती हैं।

Advertisment

मेन्यूपुलेशन

चाहत पांडे शो में लोगों को आसानी से मेन्यूपुलेट करती हुई नजर आ रही हैं। जब उन्होंने शो में कदम रखे ही थे, तो भोला चेहरा दिखाकर अपनी जगह बग्गा जी और हेमा को जेल में डाल दिया था। वो शो में अक्सर लोगों को ऐसे ही बेवकूफ बना देती हैं। उनकी यही चालाकी उन्हें यहां तक ले आई है।

ड्रामा क्वीन

चाहत पांडे ‘बिग बॉस 18’ की सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन हैं। उनके आंसू कब किस वक्त बह जाएं कुछ भी कहा नहीं जा सकता। कभी-कभी तो चाहत इतना ड्रामा करती हैं कि ऐसा लगने लगता है कि ये रियलिटी शो नहीं, बल्कि फिक्शन शो है। वो जानती हैं कि आंसू देखकर ऑडियंस के दिल पिघल जाते हैं और TRP और वोट्स भरपूर मिलते हैं।

विज्ञापन

मुंहफट

चाहत के जितना मुंहफट इस शो में शायद ही कोई होगा। वो ओपन वन लाइनर्स से सभी की बोलती बंद कर देती हैं। चाहत अक्सर अविनाश और विवियन से लड़ते हुए ऐसे जवाब देती हैं कि दर्शक भी चौंक जाते हैं। चाहत में एक खूबी है कि वो जानती हैं कि किसे-क्या कहने पर उन्हें शो में दिखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

किसी की सगी नहीं

चाहत पांडे इस शो में एक भी कंटेस्टेंट की सगी नहीं हैं। अब तक उनकी बॉन्डिंग रजत दलाल (Rajat Dalal) के साथ थी। रजत ने चाहत के लिए सभी से लड़ाई करने और उनके आंसू पौंछने तक उनके लिए सब कुछ किया। दूसरी तरफ अब चाहत उन्हें ही नॉमिनेट करते हुए नजर आ रही हैं। वो जानती हैं कि कब, किसका और कैसे इस्तेमाल करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ