Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में चाहत पांडे (Chahat Pandey) जैसे-तैसे फिनाले के करीब पहुंच चुकी हैं। वो अपने गेम से न सिर्फ कंटेस्टेंट्स को चख्मा दे रही हैं, बल्कि दर्शक भी चाहत की चाल देखकर भौचक्के रह गए हैं। हालांकि, बिग बॉस ने चाहत की कुछ चालाकियां और झूठ सभी को दिखाकर उन्हें पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया है। इस शो में चाहत के एक से बड़े एक झूठ सामने आ रहे हैं। चलिए जानते हैं उनके 5 ऐसे झूठों के बारे में जो इस शो में रिवील हो गए हैं।
चाहत पांडे का सीक्रेट बॉयफ्रेंड
चाहत पांडे ने इस शो में एक इमेज बनाई हुई है जो पूरी तरह से फेक है। इस शो में वो सिर्फ इंडियन कपड़ों में नजर आती हैं और वो ये इमेज बनाना चाहती हैं कि वो बेहद संस्कारी हैं। जबकि सोशल मीडिया पर चाहत की ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं जिनमें वो छोटे कपड़ों में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फैमिली वीक में चाहत की मां ने कहा था कि उनकी बेटी का न कोई बॉयफ्रेंड था और न ही कभी होगा। ये दावा भी एकदम खोखला निकला। चाहत को खुद सलमान खान (Salman Khan) ने एक्सपोज किया है। सेट पर 5 साल की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते हुए उनकी एक तस्वीर लीक हो गई।
अविनाश से झगड़े की वजह
अविनाश मिश्रा के साथ चाहत की कई सालों से बन नहीं रही है। चाहत की मां ने जब उनसे सवाल किया था तो उन्होंने अपनी मां को इसका झूठा कारण दिया था। फैमिली वीक पर ही चाहत की मां ने रिवील किया था कि चाहत ने उन्हें बताया है कि अविनाश लड़कीबाज है और इसलिए उनकी आपस में नहीं बनती। दूसरी तरफ अविनाश को सपोर्ट करने के लिए घर की सारी लड़कियां खड़ी थीं, जिसका मतलब साफ है कि अविनाश को लेकर चाहत ने अपनी मां को झूठ बोला था।
अविनाश के बर्थडे का सच
अविनाश मिश्रा के बर्थडे पर चाहत ने उन्हें सबसे पहले विश किया था। चाहत ने उन्हें ये भी बता दिया था कि बाकी सभी घरवाले उन्हें विश करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। चाहत ने ये सब एक्साइटमेंट या प्यार में नहीं किया था, बल्कि वो तो उनसे बदला लेना चाहती थीं और उनकी खुशियां बर्बाद करना चाहती थीं। चाहत की ये ईवल साइड भी बिग बॉस सबके सामने ला चुके हैं।
टाइम गॉड से दोस्ती
चाहत पांडे के इस रियलिटी शो में बेहद कम दोस्त बने हैं। लेकिन जब भी कोई टाइम गॉड की पोजीशन पर आता है तो उसके साथ चाहत का रिश्ता अचानक अच्छा हो जाता है। चाहत हर बार टाइम गॉड को अपने जाल में फंसाकर नॉमिनेशन से खुद को बचा लेती हैं। उनका ये प्लान भी अब पूरी दुनिया को पता लग गया है।
यह भी पढ़ें: Game Changer Advance Booking में ‘धाकड़’ कमाई, ‘डाकू महाराज’ से इतना खतरा क्यों?
दुश्मनों से दोस्ती
इस शो में बने रहने के लिए चाहत कोई भी हद पार करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में वो अपने बड़े से बड़े दुश्मन से भी दोस्ती कर सकती हैं, या यूं कहें दोस्ती का झूठा नाटक कर सकती हैं। कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने चाहत को गटर की पैदाइश तक कह दिया था, बावजूद इसके चाहत ने कशिश से दोस्ती की क्योंकि वो अकेली पड़ गई थीं। रजत दलाल (Rajat Dalal) से गहरी दुश्मनी दिखा चुकी चाहत एक बार फिर उनकी सबसे करीबी दोस्त बन गई हैं। इतना ही नहीं अब तो वो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के साथ भी अच्छा बनने की कोशिश कर रही हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines