Bigg Boss 18: सलमान खान को शो बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे टाइम बीत रहा है वैसे-वैसे शो में कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी को लेकर कॉम्पीटिशन भी बढ़ रहा है। शो में हो रहे टास्क और गरमा-गर्मी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि इस बीच अब बिग बॉस, सलमान खान को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बिग बॉस ऐसा क्या करने वाले हैं? तो आइए जानते हैं…
सलमान खान को मिलेगा सरप्राइज
दरअसल, बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss_Tak ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान से जुड़े सरप्राइज का अपडेट है। इस पोस्ट में बताया गया है कि इस बार वीकेंड का वार और भी खास होने वाला है। पोस्ट में बताया गया है कि बिग बॉस 18 में इस ‘वीकेंड का वार’ सलमान खान का जन्मदिन मनाया जाएगा।
मेकर्स ने किया सरप्राइज प्लान
पोस्ट में आगे लिखा है कि मेकर्स ने होस्ट सलमान के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान किया है। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान की जर्नी का एक खास वीडियो दिखाया जाना है और इसकी शूटिंग इस गुरुवार के लिए शेड्यूल की गई है। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स ने सलमान खान की फैमिली, सोहेल खान और उनके बेटे, अरबाज खान और उनके बेटे और बहन अर्पिता के बेटे को भी इनवाइट किया है।
27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थडे
जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे खूब लाइक किया। गौरतलब है कि सलमान खान का जन्मदिन आने वाला है। ऐसे में भाईजान के फैंस और चाहने वाले भी बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थडे आता है। इस बार बिग बॉस में भी सलमान खान के जन्मदिन को ग्रैंड तरह से मनाया जाएगा, जो उनके लिए बेहद स्पेशल होने वाला है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं सलमान खान
बताते चलें कि बिग बॉस के अलावा सलमान खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में भी बिजी थे। फैंस को भाईजान की इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की ये फिल्म क्या कमाल करेगी। मेकर्स और फैंस को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें- 12वीं फेल ने कैसे बदली Vikrant Massey की किस्मत? OTT कमबैक पर क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
1 hr agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
2 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines