Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में एक बड़ा उलटफेर हो गया है। बिग बॉस ने नॉमिनेशन लिस्ट में एक बड़ा उलटफेर किया है और इसकी पावर घरवालों के हाथ में दी है। क्योंकि अब फिनाले नजदीक आ चुका है तो सभी अपना बेस्ट दिखाने में लगे हुए हैं। लेकिन फिर अचानक से लिस्ट में रातों रात बड़ा बदलाव होने से कहीं न कहीं कुछ घरवालों ने राहत की सांस ली है तो कुछ पर घर से बेघर होने की तलवार लटक गई है। आइए जान लेते हैं कि अब नॉमिनेशन लिस्ट में किसका नाम है और कौन है जो रेस में एक कदम आगे निकल गया है।
पुरानी नॉमिनेशन लिस्ट
एक दिन पहले तक नॉमिनेशन लिस्ट में कुछ और ही था। इस लिस्ट में जो नाम थे वो ये थे। 1. रजत दलाल, 2. चाहत पांडेय, 3. शिल्पा शिरोडकर, 4. यामिनी मल्होत्रा, 5. करणवीर मेहरा, 6. दिग्विजय राठी, 7. श्रुतिका अर्जुन, 8. चुम दरांग। इस लिस्ट के अनुसार सबसे कमजोर कड़ी यामिनी मल्होत्रा थी जिसके घर से बेघर होने के चांस ज्यादा थे। लेकिन अब तो समीकरण कुछ और ही कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal का डबल फेस एक्सपोज, Eisha ने तोड़ा कानून तो बोले-इतना चलता है
नई नॉमिनेशन लिस्ट
बिग बॉस 18 के घर में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। कभी कंटेस्टेंट अपना रंग बदलते हैं तो कभी बिग बॉस ही पूरी तरह से गेम पलट देते हैं। बिग बॉस के फैन पेज के अनुसार, अब नॉमिनेशन लिस्ट में अचानक से बड़ा बदलाव हुआ है, जो हैरान करने वाला है। सेव टास्क के बाद जो लोग नॉमिनेट लिस्ट में हैं वो हैं। 1. अविनाश मिश्रा, 2. रजत दलाल, 3. चाहत पांडेये, 4. ईशा सिंह. 5. विवियन डीसेना, 6. करणवीर मेहरा, 7. शिल्पा शिरोडकर, 8. दिग्विजय राठी।
इन कंटेस्टेंट को मिला वरदान
नई नॉमिनेट लिस्ट के आने से कुछ लोगों की परेशानी बढ़ गई है तो कुछ ऐसे भी हैं जिनके लिए वरदान बन गई है। उन कंटेस्टेंट के नाम जान लेते हैं जो विनर रेस में एक कदम आगे बढ़ गए हैं। पहले नंबर पर है यामिनी मल्होत्रा जिसे विवियन डीसेना ने सेव किया। दूसरे नंबर पर हैं श्रुतिका अर्जुन और तीसरे नंबर पर हैं चुम दरांग।
इन कंटेस्टेंट पर लटकी बेघर होने की तलवार
बिग बॉस की नॉमिनेशन लिस्ट में अचानक से इतना बड़ा बदलाव हुआ है कि सभी शॉक्ड रह गए हैं। पुरानी लिस्ट और नई लिस्ट में जमीन आसमान का फर्क है। अब तीन ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन पर बेघर होने की तलवार लटक गई है। पहली हैं ईशा सिंह, दूसरे हैं अविनाश मिश्रा और तीसरे नंबर पर हैं कलर्स के लाडले विवियन डीसेना जो अब नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Shilpa shirodkar नहीं होंगी बेघर! Shrutika Arjun का राशन टास्क में चौंकाने वाला फैसला
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines