हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss की बाजी से उलटे पड़े समीकरण, जो 7 स्ट्रॉन्ग वही नॉमिनेट, कौन होगा बेघर?

Bigg Boss 18 New Nomination List: बिग बॉस 18 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जो सदस्य इस हफ्ते नॉमिनेट थे, उनमें बदलाव कर दिया गया है। नए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में मजबूत घरवाले शामिल हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 New Nomination. File Photo

Bigg Boss 18 New Nomination List: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। घरवाले अपने समीकरण बदल रहे हैं और बिग बॉस गेम की बाजी पलटने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आने वाले एपिसोड में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बिग बॉस ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में बड़ा उलटफेर करते हुए पूरी बाजी ही पलटकर रख दी है। दरअसल, इस हफ्ते जब घरवालाें के बीच नॉमिनेट टास्क हुआ था, तब 8 लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। अब बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेट कंटेस्टेंट को सेफ करने का मौका दे दिया जिससे 7 स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं। ऐसे में किसके बेघर होने की सबसे ज्यादा उम्मीद है, आइए जानते हैं…

पहले कौन-कौन थे नॉमिनेट

सबसे पहले आपको बता दें कि इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में 8 लोग नॉमिनेट हुए थे। पुरानी लिस्ट के मुताबिक, यह कंटेस्टेंट्स करणवीर मेहरा, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, चुम दरांग, यामिनी मल्होत्रा और श्रुतिका अर्जुन थे। इस लिस्ट के आधार पर वोटिंग ट्रेंड्स भी सामने आई थी।

यह भी पढ़ें: Shrutika को टाइम गॉड बनाने बनाने वाली मास्टरमाइंड कौन? इन 4 ने भी दिया साथ

विज्ञापन

इस लिस्ट में जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले थे, वह शिल्पा शिरोडकर और यामिनी मल्होत्रा थीं। लिस्ट में सबसे नीचे यामिनी का नाम था, इसलिए उनके बेघर होने के हाई चांस थे।

बिग बॉस ने पलट दी बाजी

बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क की बाजी ही पलट दी। उन्होंने घरवालों को एक माैका दिया कि वहनॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को अपने हिसाब से सेफ कर सकते हैं और लिस्ट में फेरबदल कर सकते हैं। बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, घरवालों ने अपने अपने हिसाब से नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स को सेफ किया है।

विज्ञापन

मजबूत कंटेस्टेंट ही नॉमिनेट

बिग बॉस 18 में इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट में कुल 7 नाम हैं। इनमें रजत दलाल, ईशा सिंह, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर के नाम शामिल हैं।

हैरानी की बात यह है कि जो बिग बॉस 18 के सबसे मजबूत दावेदार रहे हैं, उन्हीं पर इस हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। ऐसे में कौन इस हफ्ते घर से बेघर हो सकता है, यह कहना बड़ा मुश्किल होगा। हालांकि पिछली वोटिंग लिस्ट पर नजर डालें तो सबसे कम वोट शिल्पा को मिले थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हफ्ते शिल्पा या फिर चाहत पांडे घर से बेघर हो सकती हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola