Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) अपनी बायसीनेस का सबूत बार-बार दे रहे हैं। वीकेंड का वार में फराह खान (farah khan) ने करणवीर मेहरा की तारीफों के पुल क्या बांधे दूसरे ग्रुप के लोगों को मिर्ची लग गई। वहीं टाइम गॉड (Time God) के टास्क में भी बायस्डनेस देखने को मिली। अब शो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस हद तक बिग बॉस 18 बायस्ड हो गए हैं। टास्क को डिजाइन ही कुछ इस तरह किया गया जिसे देख हर कोई कह सकता है कि इस गेम में कितना दोगलापन चल रहा है।
टाइम गॉड के ये 4 थे कंटेंडर
टाइम गॉड का पद बिग बॉस 18 के घर में काफी अहम है। हर कोई इस पद से लिए लड़ता है और बिग बॉस में बीते दिन टाइम गॉड का टास्क हुआ जिसमें कंटेनर के लिए घर में से चार लोग चुने गए। इनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। 1. अविनाश मिश्रा, 2. रजत दलाल, 3. चुम दरांग, 4. श्रुतिका अर्जुन।
यह भी पढ़ें: ‘पुष्पा 2’ की कमाई धड़ाम, जानें छठे दिन का कलेक्शन
बिग बॉस ने दिखाई बायसीनेस
बिग बॉस के शो में ये तो पहले भी कई बार सुनने और देखने को मिला है कि बायसीनेस हुई है। बीते दिन का भी कुछ ऐसा ही हाल था जब टाइम गॉड वाले टास्क में कंटेनर और संचालक का चयन ही कुछ ऐसा किया गया जिसमें साफ नजर आ रहा था कि दोनों टीम में दुश्मनों को ही रखा गया। जैसे श्रुतिका और कशिश का ही ले लीजिए जो सभी को पहले से ही पता था कि वो श्रुतिका को ही गेम से आउट करने वाली है। इसी तरह के और भी प्लान किए गए।
अविनाश मिश्रा को थाली में सजाकर दी सुपर पावर
अब अविनाश मिश्रा के टाइम गॉड बनने की बात करें तो साफ देखा जा रहा है कि उसे ये सुपर पावर थाली में परोस कर दी गई है। जैसे टैक्सी पैसेंजर वाला टास्क हो या फिर पानी के कटोरे वाला टास्क। अब ये जान लेते हैं कि क्या था लास्ट टास्क- टाइम गॉड कंटेस्टेंट को पानी से भरा कटोरा हाथ में लेकर बगीचे में एक चिह्नित गोलाकार क्षेत्र के अंदर चलना होगा। यदि पानी का स्तर लाल निशान से नीचे चला जाता है, तो प्रतियोगी को राउंड से बाहर कर दिया जाएगा।
पूरा परिवार हुआ रजत के खिलाफ
इस पानी वाले टास्क में रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों आपस में भिड़ गए। दरअसल पीछे से रजत ने अविनाश को धक्का दिया जिसकी वजह से पानी नीचे गिर गया। इस बात पर रजत ने सफाई देने की कोशिश भी की लेकिन पूरा परिवार उसी के खिलाफ हो गया।
यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan क्यों अमिताभ बच्चन से होंगी नाराज! KBC 16 की स्टेज पर बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines