Bigg Boss 18 Latest Trend: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का जबरदस्त हाइप बना हुआ है, 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है जिसका सभी को इंतजार है। अभी बिग बॉस के घर में 6 कंटेस्टेंट बचे हैं जो ट्रॉफी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। हर कोई उस दिन का इंतजार कर रहा है जब विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। इसी बीच टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं जिसका सबूत सोशल मीडिया पर मिला है। आइए जान लेते हैं कि कौन हैं वो दो जो टॉप 2 बन सकते हैं।
कौन हैं दो टॉप 2
सिर्फ 1 ही दिन बीच में बचा है और फिर सामने आ जाएगा विनर का नाम। इससे पहले बिग बॉस 18 के अंदर की खबरें बताने वाले फैन पेज BiggBoss_Tak पर टॉप 2 के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रजत दलाल और दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना का नाम है। कहीं न कहीं रजत ने विवियन को कड़ी टक्कर दी हुई है। वहीं करणवीर मेहरा का तो नाम टॉप 2 की लिस्ट से बाहर हो गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, चुम ने करणवीर को चौंकाया
घर में कौन-कौन कंटेस्टेंट बचे हैं
फिनाले से 5 दिन पहले शिल्पा शिरोडकर का इविक्शन हो गया है। वहीं अब घर में 6 कंटेस्टेंट बचे हैं जिनके नाम हैं विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग। इन 6 में से सबसे कमजोर कंटेस्टेंट की बात करें को वो हैं ईशा सिंह जिनके लिए शिल्पा शिरोडकर ने भी कहा था कि वो टॉप 5 में आने का डिजर्व ही नहीं करतीं।
फिनाले से पहले इन सेलिब्रिटीज ने किया कंटेस्टेंट को सपोर्ट
बिग बॉस 18 का फिनाले सिर पर है, इससे पहले ही सभी सेलिब्रिटीज अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए सामने आ गए हैं। हाल ही में लेटेस्ट प्रोमो आया है जिसमें कलर्स के लाडले विवियन डीसेना को सपोर्ट करने के लिए विक्की जैन आए हैं। वहीं करणवीर मेहरा को सपोर्ट करने के शिल्पा शिंदे और बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, रजत दलाल के लिए एल्विश याद आए हैं।
यह भी पढ़ें: अमन जायसवाल के बाद दिग्गज फिल्म निर्देशक का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines