Bigg Boss 18: टेलीविजन का फेमस शो बिग बॉस 18 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट और शो का ड्रामा आए दिन कुछ ना कुछ बवाल कर देता है। अब ऐसा लग रहा है कि शो में एक बार फिर से नया ड्रामा शुरू होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में शो से अरफीन खान का पत्ता साफ हुआ है और अरफीन के बाहर जाते ही सारा के बेड पर बग्गा के बाल मिले है।
नए प्रोमो में उठे सवाल
दरअसल, हाल ही में शो के प्रोमो वीडियो में अविनाश ने इसको लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। जी हां, शो का लेटेस्ट प्रोमो अब नए बवाल की वजह बन सकता है। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अविनाश सवाल करते हैं कि किसके बाल हैं ये, तो इस पर सारा जवाब देती हैं कि मेरे बाल नहीं हैं ये, बग्गा के हैं। इसके बाद अविनाश कहते हैं कि बग्गा के बाल यहां कैसे पहुंचे?
अविनाश के अंदर अरफीन!
सामने आए प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि अविनाश कहते हैं कि मेरे अंदर अभी अरफीन जी आ रहे हैं और इसके बाद वो कहते हैं कि सारा मैं तुमसे पूछ रहा हूं कि ये बग्गा का बाल यहां कैसे आया? क्या तुम मेरे बाहर जाने का इंतजार कर रही थी? इसके बाद प्रोमो में सभी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं। वहीं, अब ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स ने की अविनाश की तारीफ
एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि अविनाश सच में यार, तुम क्या एंटरटेन करते हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि इतना कॉमेडी कोई कैसे कर सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि वाह, क्या बात है। एक और यूजर ने लिखा कि ये बहुत बढ़िया था। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि अविनाश ऑलराउंडर है। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स भी अविनाश की तारीफ कर रहे हैं।
पति के जाने के बाद सारा के बेड पर कौन?
प्रोमो में जैसे ही अविनाश, सारा ये सवाल करते हैं और फिर बतौर अरफीन सवाल करते हैं कि तुम मेरे जाने का इंतजार कर रही थी? इसको लेकर भी लोगों का माथा ठनका है कि आखिर क्या है पूरा मामला। अब ये तो शो के नए एपिसोड के आने के बाद ही पता लगेगा। हालांकि, जिस तरह से प्रोमो में सब हंसी-मजाक चल रहा है, हो सकता है एपिसोड में यही पाइंट नए बवाल की वजह बनकर सामने आए।
यह भी पढ़ें- कंफर्म! वीकेंड का वार पर दिखेगा Salman Khan का जलवा, Bigg Boss 18 में कौन-कौन होगा नया मेहमान?
संबंधित खबरें
'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
47 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines