Avinash Mishra Rumor Girlfriend: बिग बॉस 18 का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में आज अनुराग कश्यप, श्वेता त्रिपाठी, सौरभ चर्तुवेदी समेत कई लोग आने वाले हैं, जो घरवालों से तीखे सवाल पूछेंगे। इस दौरान अविनाश मिश्रा घर में एक्सपोज हो गए हैं। इसकी एक झलक शो से जुड़े लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल गई है। श्वेता सिंह ने अविनाश से उनकी लव लाइफ पर सवाल पूछा। इस दौरान उन्होंने बातों ही बातों में भाविका शर्मा का जिक्र किया। हैरानी की बात यह है कि अविनाश ने घर के बाहर उनका रिलेशनशिप होने की खबरों पर साफ इनकार कर दिया।
अविनाश मिश्रा हुए एक्सपोज
बिग बॉस 18 के फैन पेज Bigg Boss 24×7 ने अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में श्वेता सिंह, अविनाश मिश्रा से तीखे सवाल पूछती हुई नजर आ रही हैं। श्वेता एक्टर की लव लाइफ पर बात करते हुए उनसे पूछती हैं, ‘मिश्रा जी और सिंह साहब के बीच यह क्या चल रहा है?’ इस पर अविनाश कहते हैं, ‘बहुत अच्छी दोस्त हैं।’
यह भी पढ़ें: Anurag Kashyap के सामने नम्रता का नाम लेकर क्यों रोईं शिल्पा? विवियन का भी छलका दर्द
श्वेता सिंह ने खोली पोल
प्रोमो में श्वेता पूछती हैं कि आप सिर्फ अच्छे दोस्त ही हैं? मतलब ऐसा कुछ नहीं है, जो लोगों को कन्फ्यूजन हो रहा है कि अविनाश और ईशा के बीच में क्या चल रहा है? आप यह भी कहते हैं कि तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, वो भी कुछ नहीं है? इस पर अविनाश कहते हैं, ‘इसका मतलब है कि मैं उन्हें एक दोस्त की तरह पसंद करता हूं।’ इसके बाद श्वेता भाविका शर्मा का जिक्र करते हुए उनसे पूछती हैं कि आपकी बाहर कोई गर्लफ्रेंड नहीं है? यह सुनकर अविनाश साफ मना कर देते हैं और कहते हैं कि वह सिंगल हैं।
अविनाश मिश्रा की इस बात पर श्वेता सिंह कहती हैं, ‘बाहर सोशल मीडिया पर काफी कुछ चल रहा है कि बाहर एक लड़की के साथ आपका कुछ चल रहा है। मतलब इसमें कोई सच्चाई नहीं है?’ यह सुनते ही अविनाश की बोलती बंद हो जाती है। बता दें कि जब से अविनाश बिग बॉस 18 में आए हैं और ईशा सिंह के साथ उनकी नजदीकियां देखी जा रही हैं, तब से बाहर उनके पहले से रिलेशनशिप में होने की चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नाम भाविका शर्मा के साथ काफी जुड़ रहा है।
कौन है भाविका शर्मा?
अविनाश मिश्रा की तरह ही भाविका शर्मा भी टीवी इंडस्ट्री की फेमस पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने साल 2015 से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही नहीं घर के बाहर रहते हुए वह कई बार अविनाश मिश्रा को सपोर्ट कर चुकी हैं और उनके लिए वोट करने की फैंस से अपील कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
1 hr agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
1 hr ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
1 hr ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
15 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
18 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines