Bigg Boss 18: टीवी का फेमस शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। खबरों के बाजार में भी सलमान खान के इस शो की तमाम खबरें मौजूद हैं। इस बीच अब शो के सात कंटेस्टेंट की फीस को लेकर बातें हो रही हैं और शो के लिए ये कितनी फीस ले रहे हैं वो भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि विवियन डीसेना से लेकर रजत दलाल और करणवीर तक ने कितनी फीस ली है?
इन सात कंटेस्टेंट की फीस क्या?
अविनाश मिश्रा
इस वक्त अविनाश मिश्रा को शो में खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही वो बेहद दिमाग के साथ गेम खेल भी रहे हैं। बिग बॉस 18 में नजर आ रहे अविनाश मिश्रा की फीस की बात करें तो उन्होंने 1.5 लाख रुपये एक हफ्ते के चार्ज किए हैं।
करणवीर मेहरा
इस वक्त करणवीर मेहरा बिग बॉस के बेहद एंटरटेन वाले कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। करणवीर का गेम और उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो के लिए अगर उनकी फीस की बात करें तो उन्होंने एक हफ्ते के लिए 2 लाख तक चार्ज किए हैं।
एलिस कौशिक
बिग बॉस 18 में एलिस कौशिक अपना जलवा दिखा रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का अंदाज खूब पसंद आ रही है। इसी के साथ अगर शो के लिए एलिस की फीस की बात करें तो उन्होंने बिग बॉस में एक हफ्ते के लिए 1 से 1.5 लाख रुपये लिए हैं।
विवियन डीसेना
टीवी का चहेते चेहरा विवियन डीसेना इस वक्त शो के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं। विवियन को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि विवियन ही शो के सबसे मंहगे कंटेस्टेंट भी हैं। विवियन एक हफ्ते के लिए 4 से 5 लाख रुपये बतौर फीस ले रहे हैं।
रजत दलाल
इस वक्त रजत दलाल भी लाइमलाइट लूटने में पीछे नहीं हैं। जी हां, शो में जिस तरह से वो अपना अंदाज दिखा रहे हैं, वो खूब चर्चा में हैं। बिग बॉस 18 के लिए रजत एक हफ्ते के लिए 1 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।
ईशा सिंह
ईशा सिंह टीवी का बेहद फेमस चेहरा है। साथ ही लोगों में उनकी एक अलग ही दिवानगी भी है। इस वक्त ईशा, बिग बॉस 18 में अपना जलवा दिखा रही है। शो में एक्ट्रेस का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही ईशा शो में एक हफ्ते के लिए 60 से 70 हजार फीस ले रही है।
शिल्पा शिरोड़कर
मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर भी बिग बॉस 18 के लिए मोटी फीस ले रही हैं। जी हां, शो में एक हफ्ते के लिए शिल्पा ने 2 से 2.5 लाख तक चार्ज किए हैं। शो में शिल्पा का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Nitin Chauhaan की मौत का सच क्या? कैसे गई एक्टर की जान? पत्नी ने किया रिवील
संबंधित खबरें
45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
40 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
1 hr agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
3 hrs agoचेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल... फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलीं दिशा
3 hrs ago'5 राउंड फायरिंग, सामने हमलावर', करीब से चली गोलियां, कैसे बचे टाइगर श्रॉफ?
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, हमले के बाद की वीडियो-तस्वीर वायरल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
13 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines