हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Avinash Mishra ने स्पेशल पावर मिलते ही किया 'खेला', इन 4 को बचाया, 2 का जाना था तय!

Bigg Boss 18 Nomination Task: बिग बॉस 18 के टाइम गॉड अविनाश मिश्रा को नॉमिनेशन टास्क में स्पेशल पावर मिली जिसके चलते अविनाश ने गेम में बड़ा खेला कर दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Nomination Task. File Photo

Bigg Boss 18 Nomination Task: बिग बॉस 18 अपने फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इस हफ्ते घर का पूरा माहौल काफी बदला हुआ दिखाई दिया। खुद सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में कहा कि दर्शकों को ऐसा लग रहा है कि यह शो अभी नया शुरू हुआ है। खैर अपकमिंग एपिसोड में घर के समीकरण फिर से बदलते हुए दिखाई देंगे। टाइम गॉड अविनाश मिश्रा को नॉमिनेशन टास्क में स्पेशल पावर मिली है, जिसका वह फायदा उठाते दिखेंगे।

अविनाश मिश्रा को मिली स्पेशल पावर

बिग बॉस 18 के अपडेट देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस 24×7’ ने आज रात होने वाले नॉमिनेशन टास्क से जुड़े अपडेट शेयर किए हैं। इस दौरान बतौर टाइम गॉड रहते हुए अविनाश मिश्रा को स्पेशल पावर दी गई है। इस पावर का अविनाश ने फायदा उठाते हुए 4 लोगों को नॉमिनेशन से बचाया है, जिनमें से 2 का एविक्शन तय माना जा रहा है। यही नहीं अविनाश ने 3 लोगों से नॉमिनेशन पावर भी छीन ली।

यह भी पढ़ें: Vivian Dsena ने रातों-रात बदला गेम, पत्नी से मिले इन 5 तानों का नॉमिनेशन में दिखा असर

इन 2 वीक कंटेस्टेंट को किया सेफ

बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि बिग बॉस टाइम गॉड अविनाश मिश्रा को स्पेशल पावर देते हैं। इस पावर का इस्तेमाल करते हुए अविनाश ने फिर से टास्क में ‘खेला’ कर दिया। उन्होंने सबसे पहले अपने दोनों खास लोगों विवियन डीसेना और ईशा सिंह को नॉमिनेशन से बचाया और अपने ग्रुप के प्रति फिर से बायस्ड दिखे। इसके अलावा 2 और लोगों को सेफ किया जिनका एविक्शन इस हफ्ते हो सकता था।

स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए अविनाश मिश्रा ने सारा अरफीन खान और कशिश कपूर को बचा लिया। जाहिर है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा के एविक्शन के बाद अगर कोई वीक कंटेस्टेंट इस वक्त घर में देखा जा रहा है, तो वह सारा और कशिश हैं। हालांकि यामिनी मल्होत्रा नॉमिनेट हो गई हैं, जो इस हफ्ते घर से बेघर हो सकती हैं।

इन 3 लोगों से छीन लिए राइट्स

यही नहीं अविनाश मिश्रा ने नॉमिनेशन टास्क में कशिश कपूर, दिग्विजय सिंह राठी और चाहत पांडे से नॉमिनेशन राइट भी छीन लिए जिसकी वजह से तीनों को घर के किसी भी सदस्य को नॉमिनेट करने का हक नहीं मिला।

इस हफ्ते कौन कौन है नॉमिनेट

बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस 18 से बेघर होने के लिए कुल 8 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, रजत दलाल, चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर, यामिनी मल्होत्रा, दिग्विजय सिंह राठी, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल है। इनमें से जिसका एविक्शन होने की सबसे ज्यादा उम्मीद है, वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा हो सकती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें