Avinash Mishra Exposed: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फिनाले वीक शुरू हो गया है, अब सिर्फ 5 दिन की दूरी पर ग्रैंड फिनाले है। इससे पहले 14वें हफ्ते में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) और चाहत पांडेय(Chahat Pandey) का इविक्शन हो गया है। शो को टॉप 7 कंटेस्टेंट मिल गए हैं, जिसमें रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर और ईशा सिंह के नाम शामिल हैं। अविनाश मिश्रा ने फिनाले के करीब आते ही एक बार फिर से अपना दोगलापन दिखाया दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया है…
चुम पर लगाया था वुमैन कार्ड खेलने का आरोप
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने ही टिकट टू फिनाले टास्क में विवियन को फुल सपोर्ट किया था। चुम को चोट लगने की वजह से विवियन को गिल्ट फील हुआ तो उन्होंने असाइनमेंट से हाथ पीछे खींच लिया और चुम को टिकट टू फिनाले में जाने का ऑफर दे दिया। लेकिन चुम ने भी मना कर दिया तो अविनाश और ईशा ने कहा कि चुम ने वुमैन कार्ड खेला और विवियन को गिल्ट फील करवाया। अविनाश ने चुम को बहुत भला बुरा भी कहा, लेकिन अब फिनाले से ठीक पहले उन्होंने ऐसा गेम पलटा कि सभी हैरान हो गए। अब जनता ने उन्हें एक्सपोज कर दिया है, कमेंट बॉक्स में कमेंट कर उन्होंने अविनाश को आईना दिखाया है।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav के साथ मिलकर Prince Narula ने किया हैरान करने वाला काम, जिसे देख इंप्रेस हो जाएंगे फैन
फिनाले से पहले दिखा अविनाश का दोगलापन
अब अविनाश मिश्रा भी फिनाले से कुछ दिन पहले ऐसे पलटे कि उनका दोगलापन देखकर सभी हैरान हो गए। दरअसल, बिग बॉस के फैन पेज Kishwer M Rai पर एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने चुम और विवियन से माफी मांगने की इच्छा जताई है। साथ ही फिनाले से पहले वो अपनी गलतियों के लिए पूरे देश से भी माफी मांगना चाहते हैं। पोस्ट में लिखा है कि अविनाश चाहते हैं कि वो चुम, विवियन और पूरे भारत से सॉरी कहें।
लोगों ने किया ट्रोल
इस पोस्ट पर लोगों ने अविनाश को ट्रोल किया और लिखा- अगर आप पहले विवियन से असुरक्षित होने और उन्हें नॉमिनेट करने के लिए सॉरी कहें तो कैसा रहेगा! आगे लिखा- बंदा इतना घमंडी है क्योंकि उसे बिग बॉस की पूरी टीम का समर्थन प्राप्त है! दरअसल ये सच भी है क्योंकि बीते 2 हफ्ते से वीकेंड का वार में लगातार सलमान खान अविनाश का फुल सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं और करणवीर के साथ विवियन डीसेना की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सबसे पहले अविनाश को चाहत को खराब कमेंट करने के लिए सॉरी कहना चाहिए।
ईशा को चाहत और अरफीन को उन्हें जोड़ने और खराब टिप्पणियां करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। ईशा को केवी को पीठ पीछे घटिया नामों से बुलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। दूसरे ने लिखा- सबसे बदतमीज लड़का है ये बिग बॉस का। तीसरे ने लिखा- ईशा अविनाश एक डायलॉग फिनाले में मिलते हैं, ठीक है घमंड सबका टूटता है।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey के बेघर होने का जिम्मेदार कौन? इविक्शन के बाद हुआ शॉकिंग खुलासा
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines