Bigg Boss 18 Avinash Mishra Eviction: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss ) हर दिन के साथ ज्यादा मजेदार हो रहा है। अब तक की सारे कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं आने वाले दिनों में भी ऐसे ही घर से बेघर होने का सिलसिला जारी रहने वाला है। 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, लेकिन घर से बाहर होने वाला कोई और ही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के लाडले अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की जो अपने एक गलती की वजह से आउट हो सकते हैं। दरअसल उनका गुस्सैल स्वभाव कहीं न कहीं उन्हीं पर भारी पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि क्या है माजरा…
अविनाश और दिग्विजय में हुई भिड़ंत
बिग बॉस के फैन पेज iTV spicy में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे अविनाश मिश्रा और वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) में पहले तू तू मैं मैं शुरू होती है। फिर वो धीरे-धीरे हाथापाई पर उतर जाती है। जी हां, अविनाश और दिग्विजय एक दूसरे को धक्का देने लगते हैं,तभी बीच में बाकी घरवाले आते हैं जो बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं।
यह भी पढ़ें: मां और भाई की मौत से सदमे में आई ‘Miss India’, पत्नी के एक्सीडेंट के बाद जय की हुईं जूही
अविनाश ने खोया आपा
अविनाश तो अविनाश है उसका एक बार माथा ठनक गया तो फिर वो अपने आप की भी नहीं सुनता। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है जिसमें वो इतना हाइपर हो जाता है कि गुस्से में भागकर आता है और दिग्विजय को धक्का दे देता है। वो किचन एरिया में एक कोने पर जाकर गिरता है। देखने से तो लग रहा है कि उसे काफी चोट आई होगी क्योंकि धक्का था ही इतना तेज। हालांकि अभी इस पर कोई रिएक्शन तो आया नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हिंसा करने की वजह से वो घर से बेघर होने वाला है।
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
अब नॉमिनेट कंटेस्टेंट की बात करें तो इस लिस्ट में दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, कशिश कपूर, चुम दरांग तेजिंदर बग्गा के नाम शामिल हैं। हालांकि लग तो ऐसा रहा है कि इन लोगों से पहले अविनाश का पत्ता घर से साफ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: क्यों Singham Again उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी? Bhool Bhulaiyaa 3 के आगे पड़ी फीकी, पीछे हैं ये 3 कारण
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines