Bigg Boss 18 Video Viral: बिग बॉस 18 को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी बज देखने को मिल रहा है। घरवालों के हंगामे और तू तू-मैं मैं देखकर दर्शक भी सलमान खान के शो में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घरवालों के समीकरण बदलते जा रहे हैं लेकिन ईशा, अविनाश और एलिस की दोस्ती घर में पहले दिन से बनी हुई है। इन तिकड़ियों की भेड़चाल देखकर कुछ लोग जहां उन्हें दोस्ती की मिसाल समझकर सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी दोस्ती पर सवाल भी उठा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तीनों का एक वीडियो फिर से वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
रात के अंधेरे में फिर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अविनाश मिश्रा, एलिस और ईशा के बीच में दोबारा लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। रात के अंधेरे में वह ईशा से पूछते हैं कि वह रो क्यों रही हैं? इसके बाद वह ईशा के करीब जाकर उनके आंसू पोछते हैं। दरअसल, बीते वीकेंड का वार एपिसोड में ईशा की मम्मी आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Shilpa से दोबारा मिले धोखे पर बौखलाए करणवीर, रजत ने दी खुली चुनौती
मां से मिलने के बाद ईशा हुईं इमोशनल
एपिसोड में दिखाया गया था कि ईशा की मां ने उन्हें इशारों-इशारों में हिंट दिया था कि वह अविनाश और एलिस के साथ दोस्ती रखें लेकिन अपना गेम सिर्फ उन तक सीमित नहीं रखें। उन्होंने ईशा को अन्य घरवालों के साथ भी बैठने और उनके सामने अपने मुद्दे रखने के लिए कहा था। मां से मिलने के बाद से ईशा काफी इमोशनल थीं। एक बार फिर वह अविनाश के साथ अपना दर्द बांटती हुई दिखाई दीं। वहीं एक ही बेड पर तीनों को इस तरह सोता देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
पहले भी वायरल हो चुका वीडियो
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है। हाल ही में रात के अंधेरे से ईशा, एलिस और अविनाश का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अविनाश दोनों के बीच में लेटे हुए थे। वीडियो में एलिस कहती हैं, ‘ईशा तू बेबी बॉय, मैं बेबी गर्ल और अविनाश दोनों। 4 बच्चे हो गए।’ इस पर ईशा कहती हैं कि उन्हें एक ही बच्चा चाहिए। तभी एलिस भी कहती हैं कि मुझे भी एक बच्चा चाहिए।
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन
वीडियो में अविनाश, ईशा और एलिस को इस तरह की बातचीत करने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। वहीं कुछ लोगों ने तीनों को यूट्यूबर अरमान मलिक 2.0 बताया और उनकी तुलना अरमान, कृतिका और पायल से करते हुए कहा कि यह बिग बॉस 18 में फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। अब फिर से तीनों का आधी रात में वीडियो वायरल हो गया है, जिस पर लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines