Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के सभी कंटेटंट्स इस वक्त मीडिया के तीखे सवालों का सामना कर रहे हैं। सभी को मीडिया बिग बॉस के घर में जमकर रोस्ट कर रही है। घर में मौजूद सातों कंटेस्टेंट्स इस वक्त मीडिया के कठिन सवालों से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। किसी के गेम पर सवाल उठ रहे हैं तो किसी की पर्सनालिटी पर। इतना ही नहीं घर में कुछ लोगों के रिश्तों पर मीडिया ने सवाल-जवाब किए हैं। चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) से कल मीडिया ने उगलवाया था कि इनके बीच कैसा रिश्ता है?
अविनाश और ईशा के रिश्ते का क्या है नाम?
चुम ने बड़ी समझदारी से जवाब देते हुए कहा था कि वो शो से बाहर जाकर इस सवाल का जवाब देंगी। अब इसी तरह एक और रूमर्ड कपल के रिश्ते पर खुलासा होने वाला है। आपको बता दें, अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) की लव स्टोरी पर भी लोगों की नजरें बनी हुई हैं। दोनों ने अभी तक एक-दूसरे को ऑफिशियली प्रपोज नहीं किया है और न ही अपनी फीलिंग्स का खुलेआम इजहार किया है। हालांकि, इनके एक्शन्स में साफ दिखाई देता है कि दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों काफी करीब हैं।
क्या सिर्फ दोस्त हैं ईशा और अविनाश?
ऐसे में मीडिया ने भी इनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछ लिया। याद दिला दें, एक बार ईशा और अविनाश का एक मोमेंट काफी वायरल हुआ था जिसमें बिग बॉस के घर में दोनों एक-दूसरे को रिंग पहना रहे थे। अब इसी पर बात करते हुए मीडिया ने अविनश से पूछा कि क्या उनके और ईशा के बीच में कुछ है? इस पर अविनाश ने अपने दिल की बात पूरे हिंदुस्तान के सामने कह दी। अविनाश ने कहा- ‘खूबसूरत लड़की है, दोस्त से ज्यादा वाली फीलिंग अब आ गई है।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ‘टॉप 3’ बन सकते हैं कौन? Rajat Dalal दिखे रेस से बाहर
अविनाश ने किया इजहार तो क्या था ईशा का जवाब?
अविनाश की ये बात सुनकर ईशा भी ब्लश करती हुई नजर आई हैं। अविनाश तो कई बार ईशा को इशारों-इशारों में बता चुके हैं कि वो उनके लिए क्या फील करते हैं, लेकिन इस बार ईशा के एक्सप्रेशंस देखकर लग रहा है कि उनका प्यार एक तरफा नहीं है। अब ये रिश्ता दोस्ती से काफी आगे बढ़ गया है। अब ईशा इसे प्यार का नाम कब देंगी, ये देखना दिलचस्प होगा।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 mins agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines