Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 अपने फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा के एविक्शन के बाद घर में सिर्फ 14 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इस बीच टाइम गॉड अविनाश मिश्रा की लव स्टोरी फैंस को काफी पसंद आ रही है। यूं तो ईशा सिंह ने आज तक खुलकर अविनाश के लिए अपना प्यार एक्सेप्ट नहीं किया है लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में अलग ही नजारा देखने को मिला। एक तरफ अविनाश, चुम दरांग के हाथों को चूमते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर ईशा सिंह के साथ करणवीर मेहरा रोमांटिक डांस करते दिखे। इसके बाद से फैंस का कहना है कि बिग बॉस 18 तो यही लोग चला रहे हैं।
अविनाश को मिली स्पेशल पावर
बीते एपिसोड में बिग बॉस ने टाइम गॉड अविनाश मिश्रा को स्पेशल पावर दी। उन्हें एक कैफे दिया गया जहां घर की सारी लड़कियों को उन्हें इम्प्रेस करना था। अविनाश को पावर दी गई कि वह 3 लड़कियों से नॉमिनेट करने की पावर को छीन सकते हैं। अविनाश को इम्प्रेस करने के लिए सबसे पहले चुम दरांग पहुंची। इस दौरान दोनों की अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: Avinash और Eisha का प्यार असली या फेक? 5 कारण सोचने पर करेंगे मजबूर
चुम के साथ रोमांटिक हुए अविनाश
दरअसल, चुम दरांग जैसे ही कैफे में पहुंचती हैं, तो अविनाश मिश्रा सबसे पहले उनके हाथों को किस करते हुए उनका ग्रैंड वेलकम करते हैं। इसके बाद चुम भी अविनाश की पर्सनैलिटी और उनकी बॉडी की तारीफ करते हुए उनके कोट के बटन को खोलने लग जाती हैं। यह नजारा देख जहां बाकी घरवाले हूटिंग करने लगते हैं, तो वहीं ईशा और करणवीर मेहरा को जलन होने लगती है।
करणवीर की बाहों में दिखीं ईशा
जाहिर है कि करणवीर मेहरा चुम के लिए कई बार अपने इमोशन जाहिर कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ईशा भले ही अविनाश को अपना दोस्त बताती हों लेकिन जिस तरह वह अविनाश और चुम की नजदीकियों से जलने लगती हैं तो बिग बॉस भी उन्हें टीज करते हैं। एक तरफ अविनाश और चुम डांस करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर करणवीर और ईशा साथ में डांस करते हैं।
ईशा के साथ अविनाश की केमिस्ट्री
करणवीर की बाहों में ईशा को देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि यह सिर्फ एक मोमेंट था। इसके बाद जब आखिर में ईशा सिंह पहुंचती हैं अविनाश मिश्रा के कैफे में तो बिग बॉस कैफे की लाइट्स बंद कर देते हैं। इसके बाद दोनों ही रोमांटिक डांस करते हैं। ईशा को अविनाश की बाहों में देखकर घरवाले भी दोनों को टीज करने लग जाते हैं। ईशा और अविनाश की केमिस्ट्री को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दोनों की स्ट्रेटजी है और दोनों सिर्फ प्यार का नाटक करते हुए फैंस की अटेंशन लेने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines