Bigg Boss 18 Time God: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाया हुआ है। शो में जब से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टंट्स एडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा की एंट्री हुई है, उसके बाद से यह शो दर्शकों के लिए और ज्यादा दिलचस्प हो गया है। बीते दिन एपिसोड में दिखाया गया कि बिग बॉस के घर में टाइम गॉड बने रजत दलाल का कार्यकाल खत्म हो गया। इस दौरान बिग बॉस ने अगला टाइम गॉड बनने के लिए सिर्फ और सिर्फ घर के लड़कों को मौका दिया। वहीं घर की सारी लड़कियों को मौका दिया गया कि वह उन लड़कों को टॉर्चर करते हुए इस रेस से बाहर का रास्ता दिखाएं और अपने लिए जगह बनाएं।
लड़कों को सहना पड़ा टॉर्चर
आपको बता दें कि टास्क के दौरान पहले राउंड में अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह राठी, करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना ने हिस्सा लिया। टास्क के दौरान उन्हें काफी टॉर्चर भी सहना पड़ा। कशिश कपूर, चाहत पांडे, एलिस कौशिक, ईशा सिंह, चुम दरंग और अन्य ने उन्हें टॉर्चर करने का एक मौका नहीं छोड़ा। मजेदार बात यह रही कि टास्क को लड़के बड़े ही शिद्दत के साथ कंप्लीट करते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विवियन के फैंस को झटका, पॉपुलैरिटी रैंकिंग में खिसके नीचे, टॉप पर कौन?
कौन बना अगला टाइम गॉड
टास्क के दौरान विवियन डीसेना ने ईशा सिंह के लिए गेम क्विट करने का फैसला लिया। हालांकि ईशा ने एलिस को यह मौका दिए जाने की बात कही। इसके बाद एलिस विवियन की जगह पिंजरे में पहुंची। टास्क के दौरान एलिस ने यह जगह ईशा के लिए छोड़ दी। इस तरह से अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी और तजिंदर पाल सिंह बग्गा टाइम गॉड बनने की रेस आगे बढ़े।
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि टाइम गॉड की रेस से फिर करणवीर मेहरा के हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा लगेगी। वहीं रजत दलाल के खास दिग्विजय सिंह राठी घर के नए टाइम गॉड बन जाएंगे। ऐसा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि फैन पेज ‘Live Feed’ की लेटेस्ट रिपोर्ट का कहना है।
करणवीर के हाथ से छिन गई पावर
‘बिग बॉस तक’ ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें टाइम गॉड की रेस में शामिल सभी लोगों से विवियन डीसेना ने पूछा कि वह अविनाश या करण किसे वोट देंगे। इस दौरान ईशा कहती हैं कि करणवीर के रिश्ते में क्लियरिटी नहीं है। विवियन भी करण के ऊपर रिश्ते नहीं निभा पाने का इल्जाम लगाते हैं। इसके बाद करणवीर को टाइम गॉड की रेस से आउट कर दिया जाता है। उनकी जगह पर अविनाश घर के नए टाइम गॉड बन गए हैं।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
4 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
5 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
5 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
7 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
21 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines