Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 अब अपने मिड प्वाइंट पर पहुंच चुका है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई और झगड़े हो रहे हैं। आलम यह है कि घरवालों के बीच में कई बार हिंसा तक देखने को मिली है। अपकमिंग एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही दिखाई देने वाला है। इसकी एक झलक लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल गई है। जाहिर है कि इस घर में अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह राठी की बिल्कुल नहीं बन रही है। यहां तक कि रजत दलाल के साथ भी दिग्विजय का भाईचारा खत्म होता दिख रहा है। अब दोनों के बीच में हुए झगड़े में अविनाश हिंसा करते दिखे हैं, जिससे उनके बाहर होने की उम्मीद बढ़ गई है।
घर में हुआ पार्ले-जी बिस्किट्स टास्क
बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस घरवालों को पार्ले-जी टास्क देते हैं। इस टास्क को दिग्विजय राठी जीत जाते हैं जिसके बाद उन्हें पार्ले-जी बिस्किट्स मिलते हैं। वहीं ईशा उनके बिस्किट्स से एक बिस्किट ले लेती हैं, जिस पर दिग्विजय भड़क जाते हैं।
दिग्विजय और अविनाश में झगड़ा
प्रोमो में दिग्विजय, ईशा से कहते हैं कि उन्हें बिस्किट पूछकर लेना चाहिए। इस बात पर अविनाश लड़ना शुरू कर देते हैं। अविनाश और दिग्विजय के बीच में खूब झगड़ा शुरू हो जाता है। यहां तक दोनों के बीच में हाथापाई तक शुरू हो जाती है। जब दिग्विजय, अविनाश को धक्का देते हैं तो वह काफी भड़क जाते हैं। अविनाश गुस्से से दिग्विजय का कॉलर पकड़ लेते हैं और उनसे धक्का मुक्की शुरू कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 5 ‘पलटू’ कौन? जो समीकरण बनाने के लिए अपनी बात से पलटे
लड़ाई में कूद पड़े रजत दलाल
प्रोमो में आगे दिखाते हैं कि दिग्विजय और अविनाश के झगड़े के बीच रजत लड़ाई में कूद पड़ते हैं। वह दिग्विजय को मारने के लिए दौड़ते हैं लेकिन विवियन बीच में आकर झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते हैं। इसके बाद विवियन, दिग्विजय को डांटना शुरू कर देते हैं तब दिग्विजय कहते हैं कि पहले कमेंट अविनाश और ईशा की तरफ से आया था।
क्या होगा बिग बॉस का फैसला
बता दें कि बिग बॉस के घर में यह हिंसा पहली बार देखने को नहीं मिली है। इससे पहले भी कई बार झगड़े हुए हैं। वहीं इस बार झगड़े में अविनाश और रजत दलाल ने दिग्विजय के साथ हिंसा की है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों को सजा के तौर पर घर से बेघर किया जा सकता है। हालांकि इस लड़ाई में कौन सही है और कौन गलत है, इसका फैसला सिर्फ और सिर्फ वीकेंड का वार पर सलमान खान करेंगे।
बता दें कि इससे पहले भी अविनाश और दिग्विजय के बीच में झगड़ा हुआ था। उस वक्त दिग्विजय गिर गए थे और उन्हें चोट भी आई थी लेकिन बिग बॉस ने किसी तरह का एक्शन उस वक्त नहीं लिया था।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
8 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
10 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
11 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
13 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
14 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines