Bigg Boss 18 Avinash Mishra And Eisha Singh: बिग बॉस 18 में इस बार रिश्तों का कन्फ्यूजन सिर्फ घरवालों को नहीं है, बल्कि दर्शक भी उनके रिश्ते से कन्फ्यूज हो गए हैं। वीकेंड का वार में करणवीर मेहरा और चुम दरांग के रिश्ते में क्लियरिटी देखने को मिल गई लेकिन ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का बॉन्ड अभी भी दर्शकों को समझ नहीं आ रहा है। अविनाश कई बार ईशा के लिए अपने दिल की फीलिंग्स बयां कर चुके हैं लेकिन ईशा हर बार मना कर देती हैं लेकिन उन्हें अविनाश से अटेंशन पूरी चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में ईशा और अविनाश का प्यार असली है या फिर फेक? आइए जानते हैं 5 कारण जो सोचने पर कर रहे मजबूर…
क्या ईशा और अविनाश की स्ट्रेटजी
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को साफ शब्दों में कहा है कि वह उन्हें फ्रेंड से बढ़कर मानते हैं। ईशा के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है और उनके इमोशन साफ नजर आते हैं कि वह ईशा को पसंद करते हैं लेकिन ईशा हर बार मना करती रहती हैं। यह देखकर दर्शकों को यही लग रहा है कि दोनों शो में बने रहने के लिए स्ट्रेटजी बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने स्पेशल पावर मिलते ही किया ‘खेला’, इन 4 को बचाया
दोनों पसंद करते हैं लेकिन एक्सेप्ट नहीं
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह से जब उनके रिश्ते पर क्लियरिटी मांगी गई तब दोनों ही अपनी बात से पलट गए। उनका कहना है कि वह सिर्फ दोस्त हैं और दोनों ही एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। दोनों का यह उलझा रिश्ता दर्शकों के गले नहीं उतर रहा।
ईशा को अविनाश से चाहिए अटेंशन
ईशा और अविनाश अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दे रहे हैं लेकिन दोनों को बराबर एक दूसरे की अटेंशन चाहिए होती है। ईशा हर बार यह उम्मीद रखती हैं कि घरवालों के मुकाबले अविनाश सबसे ज्यादा उन्हें अटेंशन दें। ऐसे में दर्शकों को लग रहा है कि शायद ईशा, अविनाश के इमोशन का फायदा उठा रही हैं।
एक ही बिस्तर करना है शेयर
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जब रात के अंधेरे में उन्हें करीब देखा गया है। अगर दोनों की दोस्ती है, तब भी दोनों एक साथ ही बिस्तर पर नजर आते हैं। दोनों की नजदीकियां फैंस को भी कंफ्यूज कर रही हैं।
दोनों ही डिनायल मोड पर
वीकेंड का वार में सलमान खान ने ईशा सिंह को उनकी मां का फीडबैक भी दिया था कि उन्होंने ईशा को पहले कभी किसी लड़के से इतना क्लोज होते नहीं देखा। सलमान के पूछने पर भी ईशा अविनाश के साथ रिश्ते को लेकर डिनायल मोड में दिखीं। इससे दर्शक यही अंदाजा लगा रहे हैं कि ईशा और अविनाश का प्यार या स्ट्रैटजी है या फिर दोनों गेम में बने रहने के लिए एक दूसरे का सिर्फ फायदा उठा रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines