Avinash Mishra And Chahat Pandey Fight: बिग बॉस 18 जब से शुरू हुआ है, सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं लेकिन अधिकतर घरवालों के निशाने पर चाहत पांडे हैं यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। शुरुआत से ही चाहत की अधिकतर घरवालों के साथ तू तू-मैं मैं देखने को मिली है। बीते एपिसोड में अविनाश मिश्रा के साथ एक्ट्रेस का राशन को लेकर काफी झगड़ा हुआ। जिसके बाद चाहत ने बिग बॉस की जेल में बंद अविनाश के मुंह पर पानी फेंक दिया।
एपिसोड में आगे दिखाया गया कि अविनाश ने घरवालों के सामने नेशनल टेलीविजन पर चाहत पांडे की इज्जत की धज्जियां उड़ाईं। यही नहीं मानवता की हदें पार करते हुए अविनाश ने चाहत को लेकर काफी कुछ कहा। हैरानी की बात यह थी कि इतना सब होने के बावजूद घरवाले और बिग बॉस खामोश रहे। उनकी चुप्पी अब दर्शकों को रास नहीं आ रही है।
राशन को लेकर भिड़े अविनाश और चाहत
बीती रात आए एपिसोड में दिखाया गया कि अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे के बीच में काफी झगड़े हुए। अविनाश ने चाहत समेत कुछ घरवालों को राशन देने से मना कर दिया था, जिससे तिलमिलाईं चाहत पांडे ने अविनाश के मुंह पर पानी फेंक दिया। इसके बाद अविनाश ने भी घरवालों के सामने एक्ट्रेस को गंवार कहा।
एपिसोड में आगे दिखाया गया कि जब सभी घरवाले अविनाश के पास राशन लेने पहुंचे तब उन्होंने इसे देने से मना कर दिया। यही नहीं एक्टर ने कहा कि वो नेशनल टीवी पर सभी घरवालों के सामने कुछ कहना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान से किस बात की माफी मांगना चाहते हैं करणवीर? इंटरव्यू में किया रिवील
अविनाश ने खराब की चाहत की इमेज
जब सभी घरवाले उनकी बात सुनने के लिए पहुंचे तब अविनाश ने कहा कि चाहत पांडे उनसे प्यार करती हैं। उन्होंने एक्ट्रेस को सलाह देते हुए कहा, ‘मैंने चाहत के साथ 2 साल तक काम किया है। मैंने आजतक उनसे कॉफी के लिए नहीं पूछा। मुझे पता है कि उनके दिल में कहीं न कहीं बहुत प्यार है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि पांडे, आई एम सॉरी… मुझसे नजर अब हटा लो। मैं आपसे प्यार नहीं करती हूं। प्लीज आप कोई दूसरा लड़का ढूंढ लो। मेरा अटेंशन पाने के लिए यह सब मत करो।
अविनाश मिश्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ‘देखो तुमने कहा था कि मेरी बॉडी अच्छी है। मुझे बार-बार गीला मत करो। आप मुझे गीले बालों में देखना चाहती हो क्या? आप चाहती हो कि मैं शर्टलेस रहूं। प्लीज यार ये सब मत करो।’ अविनाश ने आगे कहा, ‘देखो बहुत सारे अच्छे लड़के हैं। शहजादा भी स्मार्ट है। किसी और पर ट्राई करो यार। मुझ पर ट्राई मत करो। मैं तुमसे प्यार नहीं करता हूं। मेरा पीछा छोड़ दो और पांडे ऐसी हरकत करना बंद कर दो। मैं तुमसे बिल्कुल भी गुस्सा नहीं हूं। प्यार करना गलत नहीं है। करो मुझे प्यार लेकिन मैं नहीं करता हूं।’
चाहत पांडे ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अविनाश मिश्रा की इन बातों को सुनकर चाहत पांडे शॉक्ड रह गईं। पहले तो चाहत इमोशनल हो गईं लेकिन जब करणवीर मेहरा ने उन्हें आवाज उठाने के लिए कहा तब चाहत ने अविनाश को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि उनके पैरों की जूती भी प्यार नहीं करेगी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘तुमने मेरी इज्जत उछालने की कोशिश की है। ये सबने देखा है। मैं थूकती हूं तुम पर और तुम्हारी जैसी सोच पर.. मेरे पैर की धूल भी तुमसे अच्छी है।’ हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त अविनाश मिश्रा नेशनल टीवी पर चाहत पांडे की इमेज बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, उस वक्त बिग बॉस या किसी घरवाले ने कुड नहीं कहा। उनकी खामोशी पर यूजर्स भी भड़के हुए हैं।
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
38 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines