Bigg Boss 18: सलमान खान को शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में हो रहे टास्क और आ रहे ट्विस्ट भी फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। अब बिग बॉस का घर हो और प्यार, दोस्ती, लड़ाई-झगड़े ना हो… ऐसा कैसे हो सकता है। इन दिनों बिग बॉस 18 के घर में दो लोगों की दोस्ती सिर्फ दोस्ती नहीं रह गई है। भले ही वो इसे दोस्ती का नाम दे रहे हैं, लेकिन वीडियो देखकर तो कुछ और ही लग रहा है।
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती?
दरअसल, सोशल मीडिया पर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का शो के घर से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अविनाश और ईशा दोनों ही मस्ती के मूड़ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अविनाश जैसे ही पीछे से ईशा का पकड़ते हैं, तो ईशा, अविनाश के हाथ पर काट लेती हैं। इस पर अविनाश उन्हें बिल्ली कहते हैं। इसके बाद देखा जा सकता है कि वीडियो में ईशा, अविनाश को मस्ती में नोंचने के लिए आती हैं।
ये दोस्ती तो नहीं?
इसके बाद वो अविनाश से कहती हैं कि सॉरी बोल, तो अविनाश, ईशा का हाथ पकड़ लेते हैं और कहते हैं कि चलो उठक-बैठक करो। इस पर ईशा कहती हैं कि नहीं, नहीं प्लीज, प्लीज। इसके बाद दोनों आपस में कुछ बातें करने लगते हैं। फिर अविनाश कहते हैं कि जाओ यहां से, तो ईशा कहती हैं कि सुन ना मैं क्या बोल रही हूं। चलो काम की बात करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसके आगे वीडियो में दोनों की मस्ती फिर से शुरू हो जाती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल भी हुआ है और करीब 29.9K लोगों ने इसे देखा है। इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि ये सिर्फ दोस्ती तो नहीं है, जिस तरह से ये दोनों लड़ रहे है, हंसी-मजाक कर रहे हैं, उसे देखकर लगता नहीं है कि ये सिर्फ दोस्ती ही है।
सोफे पर बैठे हैं ईशा और अविनाश
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी दोनों का एक और सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सोफे पर बैठे हैं। इस दौरान ईशा लेटी हैं और उनका पैर अविनाश के घुटने पर रखा है। दोनों बेहद ही प्यार भरे अंदाज में एक-दूसरे से बात भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, इस तरह के किसी भी वीडियो को लेकर या फिर ईशा और अविनाश के रिश्ते को लेकर News24 कोई दावा नहीं करता है और ना ही इन वीडियो के बारे में कोई टिप्पणी करता है। ऐसा बस लोगों का कहना है। बता दें कि हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर क्लियर भी किया है कि दोनों महज दोस्त है और इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
यह भी पढ़ें- PM Narendra Modi से मिलने क्यों पहुंचा कपूर परिवार? बेहद खास है वजह
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
53 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines