Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का इन दिनों तगड़ा हाइप बना हुआ है। पहले दिन से ही इस शो को देखने के लिए लोग बेताब हैं। 6 अक्टूबर को कलर्स पर स्ट्रीम हुए इस शो में इस बार गधाराज को मिलाकर 19 कंटेस्टेंट आए थे। अब शो में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो काफी इंटरेस्टिंग है। बीते दिन के शो में भी ऐसा ही कुछ हुआ जो काफी मजेदार था और शो का पूरा रुख ही बदल दिया। अरफीन और अविनाश के बारे में तो आपको पता ही है कि वो जेल में हैं और उनके पास घर चलाने की खास पावर भी है। लेकिन बिग बॉस ने कुछ ऐसा कर दिया है कि पूरा गेम ही बदल गया है। गेम था ही इतना मजेदार कि देखने में मजा ही आ गया।
जेल से बाहर हुए अरफीन-अविनाश (Bigg Boss 18 Contestants Jail Power)
जेल का खेल शो के पहले ही दिन से चल रहा है। पहले चाहत पांडे ने अपनी जेल की सजा को हेमा शर्मा और बग्गा के सिर पर थोप दिया। इसके बाद अविनाश को जेल की सजा मिली है। अब अरफीन भी अपनी मर्जी से जेल में आ गए ताकी अविनाश अपनी मनमानी नहीं कर सके। वहीं बीते दिन के शो में बड़ा बदलाव हुआ है जिसने पूरा गेम ही बदल डाला है। जी हां, अरफीन और अविनाश जेल से बाहर (Avinash Arfeen Jail Exit Bigg Boss 18) आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: वायरल भाभी के बाद ये कंटेस्टेंट होगा एलिमिनेट, यूजर्स बोले- बिल्कुल सही फैसला!
अब कौन गया जेल में
अविनाश और अरफीन के बाहर आने के बाद अब सारा अरफीन खान (Bigg Boss 18 Jail Power Update) और तेजिंदर पाल बग्गा को जेल में भेज दिया गया है। जी हां अब घर की पावर सारा और बग्गा के हाथ में आ गई है। ऐसे में अविनाश का एटिट्यूड तो अब घरवालों को नहीं झेलना पड़ेगा वहीं अरफीन भी अपनी पावर खो चुके हैं। अब आगे देखने वाली बात ये होगी कि घरवालों को सारा और बग्गा के जेल में जाने के बाद राशन लेने में दिक्कतें कम होंगी या नहीं।
जेल की पावर है खास
इसमें तो कोई दो राय नहीं है कि बिग बॉस 18 में जेल की सजा बहुत ही खास है। हालांकि पहले के एपिसोड में जेल का खेल कुछ और था लेकिन अब इस बार तो लोग खुशी से इस सजा को काटने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके पीछे की वजह है खास पावर जो जेल के कैदियों के पास होती है। सजा काट रहे कैदी अंदर से ही पूरे घर को अपने इशारे पर चला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी की खातिर हॉट सीट पर आईं रश्मि नहीं जीत पाई 6 लाख 40 हजार, प्रश्न का उत्तर जानते हैं आप
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
9 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
9 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
10 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
11 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
12 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines